Top News

बागरी समाज को अ.जा. वर्ग में ही रखने को लेकर प्रदेश अध्यक्ष सिसौदिया मिले जनगणना अधिकारी को सौंपा पत्र।State President Sisodia met with the Census Officer and handed over a letter to keep the Bagri community in the Scheduled Caste category.

 सुनिल चन्द्रवंशी दबंग देश  

मन्दसौर।चंद्रवंशी बागरी समाज को अनुसूचित जाति में ही रखने की मांग को लेकर बुधवार को दोपहर तीन बजे बागरी समाज मध्यप्रदेश के अध्यक्ष परशुराम सिसोदिया ने जिला सहायक जनगणना अधिकारी के. एल. रावत को एक आवेदन दिया।आवेदन में लिखा कि


 आप के द्वारा पत्र क्रमांक 13 /जनगणना/ 2026 जनगणना कार्य निदेशालय म.प्र . जनगणना भवन जेल रोड अरेरा हिल्स भोपाल को एक पत्र जारी किया गया जो मुझे सोशल मीडिया के माध्यम से मिला है जिसमे कुछ शरारती तत्व अशिक्षा और अज्ञानता के कारण पहले से मध्यप्रदेश शासन के अंतर्गत जाती सूची अनुसार नंबर 2 पर अंकित बागरी जाती अनुसूचित जाति में दर्ज है उसी को पांडव श्री क्षत्रिय चंद्रवंशी ठाकुर के रूप में दर्ज करवाना चाहते है जिसका हम सभी समाज जन विरोध करते है क्यों कि चंद्रवंशी बागरी समाज अत्यंत पिछड़ी समाज होने के साथ ही पूर्व से ही अनुसूचित जाति वर्ग में आती है किंतु कुछ असामाजिक तत्व अशिक्षा और अज्ञानता वश इस जाति को जनगणना कार्य 2026 में सामान्य जाती किये जाने की मांग कर समाज व शासन को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे है।

 चंद्रवंशी बागरी समाज का प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते एवं समाजजनो की भावनाओ के अनुरूप समाज को पूर्वरत अनुसूचित जाति वर्ग में ही रखा जाय।

Post a Comment

Previous Post Next Post