Top News

साधारण सभा की बैठक में संपर्कता विहीन बसाहटों की प्राथमिक सूची का अनुमोदनApproval of the priority list of unconnected habitations in the general body meeting

 राधेश्याम देवड़ा

शाजापुर/ शाजापुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण से सुदुर बसाहटों तक सरकारी सेवाओं की पंहुच सुनिश्चित करने के लिए पीएमजीएसवाय-4 अंतर्गत कुल 76 पात्र बसाहटे (500+) 2011 की जनसंख्या के आधार पर संपर्कता विहीन पाई गई है, जिसका विकासखंडवार तैयार प्राथमिकता सूची का आज जिला पंचायत में आयोजित साधारण सभा की बैठक में सर्वसम्मति से अनुमोदन प्राप्त किया गया है। उक्त जानकारी म.प्र.ग्रा.स.वि. प्राधिकरण महाप्रबंधक श्री नीलेश तिवारी द्वारा दी गई।


इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराजसिंह सिसोदिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री लोकेन्द्रसिंह खेजड़िया, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अनुपमा चौहान, जिला पंचायत सदस्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post