Top News

मंदसौर / रोजगार मेले में 460 युवक-युवतियों ने कराया पंजीयन, 347 का हुआ प्राथमिक चयन460 young men and women registered for the Mandsaur employment fair, and 347 were selected in the preliminary round.

 

सुनिल चन्द्रवंशी दबंग देश  

 मंदसौर जिले में युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासकीय एस.एन. उदिया महाविद्यालय, गरोठ (जिला मंदसौर) में जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के संयुक्त समन्वय से युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिस मेला आयोजित किया गया।


रोजगार मेले में कुल 460 युवक एवं युवतियों ने पंजीयन कराया, जिनमें से मेले में उपस्थित 7 कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा 347 युवक-युवतियों का प्राथमिक स्तर पर चयन किया गया। मेले में विभिन्न विभागों द्वारा स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।

जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, राष्ट्रीय आजीविका मिशन तथा नगर परिषद गरोठ द्वारा हितग्राहियों को स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत चेक वितरण भी किया गया। मेले में स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी देने हेतु स्टॉल लगाए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती मनुप्रिया विनीत यादव द्वारा किया गया। रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वरोजगार के प्रति जागरूक किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post