Top News

किसानों के साथ बेशर्म के पौधे लगाकर कांग्रेस ने किया अनूठा प्रदर्शनCongress staged a unique protest by planting shameless saplings along with farmers.

 सुनिल चन्द्रवंशी दबंग देश  

डिप्टी सीएम एवं वित्तमंत्री विधानसभा में ओलावृष्टि को लेकर सच नही बोल सके-सिसौदिया

मल्हारगढ़।क्षेत्र में एक फरवरी को ओलावृष्टि एवं बेमौसम तेज बारिश से बोरखेड़ी,लसूड़िया कदमाला, हरमाला,किशनगढ़, झारड़ा, गोपालपुरा, फ़तेपुर, अनुपपूरा,कित्तूखेड़ी सहित कई गांवों में अफीम, गेंहू, रायड़ा, चिया, मेथी,चना,लहसुन सहित सभी फसलों में भारी नुकसान हुवा था।फसल नुकसानी का जायजा लेने क्षेत्रीय विधायक, प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम एवं वित्तमंत्री जगदीश जी देवड़ा भी खेतो में पहुंचे थे।


शुक्रवार को क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे एवं प्रदेश कांग्रेस के सचिव परशुराम सिसौदिया,मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा,जनपद सदस्य गणपत पंवार,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष लियाक़त मेव आदि शुक्रवार को पुनः दोपहर 2,30 बजे ओलावृष्टि प्रभावित गांवों में खेतों में पहुंचकर पीड़ित किसानों से चर्चा की,कांग्रेसजन लगातार पीड़ित किसानों के बीच खेतो में जाकर भाजपा सरकार से मुआवजा व बीमा देने की मांग कर रहे है।किसानों ने बताया कि एक माह बाद भी किसानों के खातों में किसी प्रकार का कोई मुआवजा आज तक नही मिला है हम बर्बाद होगये है।

किसानों के साथ खेतो में रोपे बेशर्म के पौधे।

ओलावृष्टि व तेज बारिश से फसलों में हुवे भारी नुकसान के बाद अभी तक मुआवजा व बीमा नही मिलने पर आक्रोशित किसानों के साथ कांग्रेसनेतागणो ने क्षतिग्रस्त फसलों के बीच मे बेशर्म के पौधे रोप कर अनूठा प्रदर्शन किया।

इस मौके पर कांग्रेसनेता परशुराम सिसौदिया ने कहा कि विधानसभा में सुसनेर विधायक भेरूसिंह जी बापू ने जब डिप्टी सीएम एवं वित्तमंत्री जगदीश जी देवड़ा से पूछा कि आपके क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई के नही तो देवड़ा जी के मुंह से हा तक नही निकला याने की उनकी इच्छा किसानों को मुआवजा,बीमा देने की नही है।सिसोदिया ने कहा कि देवड़ा जी सिर्फ किसानों के वोट लेते है और संकट के समय वह कभी भी किसानों को मदद नही पहुचाते है ओर घड़ियाली आंसू बहाते है।सिसोदिया ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह बेशर्म होचुकी है इसको लेकर आज यह बेशर्म के पौधे रोपकर इस गूंगी बहरी सरकार को जगाने के लिए यह अनूठा प्रदर्शन किया है।मोदी सरकार ट्रम्प के हाथों की कठपुतली बनी हुई है ट्रेडडील किसान विरोधी है।सिसौदिया ने कहा कि मुआवजा व बीमा राशि नही मिलने पर कांग्रेस किसानों के साथ अनिश्चित कालीन धरना देगी।

मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा दुःखी एवं परेशान अगर कोई है तो वह किसान है।किसानों को ओलावृष्टि व तेज बारिश से फसल नुकासानी का मुआवजा व बीमा आज तक नही मिला भाजपा की कथनी और करनी में काफी अंतर है ।अमेरिका ट्रेडडील ने किसानों की कमर तोड़ कर रखदी है,किसानों के हितो की लड़ाई लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी जी,जीतू पटवारी जी सड़क से लेकर सदन तक लड़ रहे है।

मुआवजा व बीमा राशि नही मिलने पर कलावंती बाई दहाड़े मारकर रोने लगी व कहने लगी की अब मेरा क्या होगा फसलों के साथ पूरा परिवार बर्बाद होगया परिवार कैसे पालुगी।मेरी अफीम व गेंहू की फसल ओलावृष्टि से पूरी तरह चौपट होगई है।

महिला किसान द्रोपदी बाई बद्रीलाल प्रजापति ने बताया कि हमने चार बीघा में गेंहू बोए थे और बड़ी उम्मीद थी कि फसल अच्छी होगी लेकिन ओलावृष्टि व बेमोसम बारिश ने हमारे अरमानों पर पानी ही फेर दिया पशुधन के लिए खाने के लिए भी कुछ नही बचा है।

इस मौके पर गणेशराम परिहार जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष बाबुखा मेवाती,सचिव नागेश्वर चौहान,अनिल मुलासिया,गोपाल भारती,राहुल डांगी,भेरूपप्पू गुर्जर,कलावंती बाई,रामलाल धनगर, शानू, रवीना,गोविंद धनगर, राजेन्द्र कुमार भाटी,रामप्रसाद, लालसिंह राजपूत,शालिग्राम मेघवाल, संतोष दमामी सहित बड़ी संख्या में किसान एवं कांग्रेसजन मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post