Top News

संत सिंगाजी मंदिर की पार्किंग भूमि पर अतिक्रमण का आरोप, दो माह बाद फिर प्रशासन के दरवाज़े पहुंचे ग्रामीण Allegations of encroachment on the parking land of Sant Singaji Temple, villagers again approached the administration after two months.

 

जितेंद्र सिंह सोलंकी दबंग देश

कसरावद/तहसील कसरावद अंतर्गत ग्राम बलखड़ स्थित संत श्री सिंगाजी महाराज के चरण पादुका स्थल एवं मंदिर की पार्किंग भूमि पर अवैध अतिक्रमण का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर एसडीएम सत्येंद्र बैरवा, तहसीलदार कैलाश डामोर एवं वन विभाग को पुनः शिकायत सौंपते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की,ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो माह पूर्व भी इस संबंध में तहसील कार्यालय में लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा रात के समय जेसीबी मशीन से पेड़ों की कटाई कर मंदिर की पार्किंग भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।


ग्रामीणों का कहना है कि संत सिंगाजी महाराज का चरण पादुका स्थल क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां वर्ष में कई बड़े धार्मिक आयोजन होते हैं। ऐसे में पार्किंग स्थल पर अतिक्रमण से भविष्य में अव्यवस्था और विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।शुक्रवार को ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।अब पूरे मामले में प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं, ताकि धार्मिक स्थल की भूमि सुरक्षित रह सके और गांव में शांति एवं सौहार्द बना रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post