जितेंद्र सिंह सोलंकी दबंग देश
कसरावद। तहसील विधिक सेवा समिति अध्यक्ष मीता पवार जदेंल द्वारा आगामी 14 मार्च को आयोजित नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं आमजन को विधिक सेवाओं और शासकीय योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से न्यायालय परिसर कसरावद में पेरा लीगल वॉलिंटियर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की ।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति की अध्यक्ष मीता पवार जंदेल ने उपस्थित वॉलिंटियर्स को निर्देशित किया कि वे डोर-टू-डोर संपर्क कर आम नागरिकों को नेशनल लोक अदालत के महत्व और उससे मिलने वाले लाभों की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से लंबित प्रकरणों का त्वरित, सुलभ एवं आपसी सहमति से समाधान संभव है, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है।
अध्यक्ष ने वॉलिंटियर्स से कहा कि वे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचकर उन्हें विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदत्त निःशुल्क कानूनी सहायता एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दें, ताकि पात्र हितग्राही इनका लाभ उठा सकें।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती मीता पवार जंदेल ने आमजनों से अपील की कि वे 14 मार्च को आयोजित नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने लंबित प्रकरणों का निराकरण कराएं और इस अवसर का लाभ लें।
बैठक में उपस्थित पेरा लीगल वॉलिंटियर्स आकिल खान, देवदत्त एक्कल, डॉक्टर सुदर्शन गोखले, जगदीश वर्मा एवं सुधीर सराफ ने लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।

Post a Comment