समर्पण निधि का कार्य संग्रह नहीं अपितु अनुष्ठान है: जिलाध्यक्ष नंदा ब्राम्हणे The work of Samarpan Nidhi is not collection but a ritual: District President Nanda Brahmane

समर्पण निधि का कार्य संग्रह नहीं अपितु अनुष्ठान है: जिलाध्यक्ष नंदा ब्राम्हणे

विधायक सचिन बिरला ने एक लाख एक हजार रूपये की पार्टी को समर्पण निधि दी,जिलाध्यक्ष ने रसीद दी

मुकेश खेड़े दबंग देश


बड़वाह/खरगोन जिलाध्यक्ष नंदा ब्राम्हणे का रविवार नगर आगमन पर भव्य स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया|जिलाध्यक्ष ने आजीवन सहयोग निधि (समर्पण निधि) के द्विर्तीय चरण में नगर मण्डल में समर्पण निधि संग्रहण किया|इस अवसर पर विधायक सचिन बिरला ने एक लाख एक हजार रूपये की राशि जमा कर रसीद पाप्त की|जिलाध्यक्ष नंदा ब्राम्हणे ने कहा कि समर्पण निधि एकत्रित करने की शुरुआत सबसे पहले मध्यप्रदेश से स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे ने की थी| बाद मे इसे देश स्तर पर विस्तारित किया गया| समर्पण निधि एकत्र करने का कार्य संग्रह का नहीं अपितु अनुष्ठान है इसमें सभी कार्यकर्ता समर्पण भाव से कार्य करे,भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं के दम से चलती है। 



 और इसलिए पार्टी का हर लक्ष्य पूरा हो रहा है| भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष अंकित गुप्ता के नेतृत्व में समर्पण निधि अभियान प्रभारी रोमेश विजयवर्गीय एवं गोतम खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओ के साथ समर्पण निधि एकत्रित कर पार्टी के दिए गए लक्षण को पूर्ण कर लिया है|हालाकि इसके बावजूद भी कार्यकर्ता की टीम समर्पण निधि संग्रहण में जुटी हुई है|रविवार को शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष नंदा ब्राम्हणे पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष सन्नी भाटिया के ऑफिस में पहुंची|जहा कार्यकर्ताओ ने पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत किया|यहा पर एक कार्यकर्ता ने जिलाध्यक्ष को 71 हजार रूपये की राशि जमा करके रसीद प्राप्त की|इसके बाद समर्पण निधि अभियान प्रभारी रोमेश विजयवर्गीय के निवास पर गए|वहा भी कार्यकर्ताओ ए भव्य स्वागत किया|इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता के निवास पर एवं अन्य जगह पहुंच कर समर्पण निधि की रसीद काटी|इस दौरान समर्पण निधि जिला प्रभारी विजय पटेल,नपा उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल,पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष धनलक्ष्मी शर्मा,महेंद्र अमई,लक्ष्मीचंद अमई,गणेश पटेल,रवि एरन ,दीपक ठाकुर,राजेश सराफ,निखिलेश खंडेलवाल,लाखन गाड़गोती,बबीता सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments