Top News

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300 वी जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में On the occasion of 300th birth anniversary of Lokmata Devi Ahilyabai Holkar

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300 वी जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में


 भव्य नाट्य मंचन 45 कलाकार देंगे प्रस्तुति जीवंत हो उठेगा इतिहास

- विश्व मांगल्य सभा के पदाधिकारी ने अधिकारियों के साथ किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
- शाम 5.30 बजे सुभाष स्कूल ग्राउंड पर होगा भव्य आयोजन
- संस्कृति विभाग तथा विश्व मांगल्य सभा के संयुक्त तत्वाधान में
- मालवा प्रांत संयोजिका श्रीमती जयश्री ज्ञानेश्वर पाटील ने कहां की महिलाओ और पुरुषों के बैठने की अलग-अलग व्यवस्था की गई है

शुभम पवार दबंग देश बुरहानपुर

 पुण्यश्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में संस्कृति विभाग मध्य प्रदेश तथा विश्व मांगल्य सभा के संयुक्त तत्वाधान में 23 जनवरी गुरुवार को बुरहानपुर के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में शाम 5.30 बजे राष्ट्रसमर्थ देवी अहिल्याबाई की पुण्यगाथा पर 45 रंगमंचीय कलाकारों द्वारा देशप्रेम से ओतप्रोत नाट्य की प्रस्तुति दी जायेगी। बुधवार को कार्यक्रम स्थल सुभाष ग्राउंड का विश्व मांगल्य सभा के पदाधिकारीयो,जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने निरीक्षण कर तैयारीयो का जायजा लिया।

              उपरोक्त जानकारी देते हुए विश्व मांगल्य सभा मालवा प्रांत संयोजिका श्रीमती जयश्री ज्ञानेश्वर पाटील तथा बुरहानपुर विश्व मांगल्य सभा जिला अध्यक्ष श्रीमती अनुराधा महाजन ने बताया कि पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होलकर के जन्म त्रिशताब्दी के अवसर पर भव्य नाट्य मंचन "राष्ट्र समर्था" का प्रस्तुतिकरण किया जायेगा। कार्यक्रम में बतौर अतिथि श्रीमती रेखादेवी खंडेलवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्वमांगल्य सभा ,श्रीमती रिती पाठक विधायक सीधी, सुश्री पूजा पाठक क्षेत्र संगठन मंत्री विश्वमांगल्य सभा सहित

जनप्रतिनिधिगण आदि शामिल रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण हो गई है। कार्यक्रम में महिलाओं और पुरुषों के अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई है। इस नाट्य मंचन में देवी अहिल्याबाई होलकर के जीवन से जुड़ी घटनाओं को नाट्य के जरिये कलाकारों द्वारा दिखाया जायेगा। इस नाटक की लेखिका विश्व मांगल्य सभा की राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ वृषाली जोशी हैं तथा नाट्य मंचन के निर्देशक जाने-माने डायरेक्टर सुबोध सुर्जिकर हैं। कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के दौरान विश्व मांगल्य सभा मालवा प्रांत संयोजिका श्रीमती जयश्री ज्ञानेश्वर पाटील, श्रीमती अनुराधा महाजन, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती किरण रायकवार, भाजपा युवा नेता गजेंद्र पाटील, मनोज टंडन, मंडल अध्यक्ष अमोल भगत,प्रवीण गुंजाल, डॉ दीपक वाभले , पार्षद भरत इंगले,राजेश महाजन,भरत भुजड़े कार्यक्रम नोडल अधिकारी व एसडीएम श्रीमती पल्लवी पौराणिक, निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post