महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर विश्व का सबसे महंगा आम बाबा महाकाल को अर्पित किया After reaching Mahakaleshwar temple, the world's most expensive mango was offered to Baba Mahakal

महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर विश्व का सबसे महंगा आम बाबा महाकाल को अर्पित किया



 उज्जैन/ जबलपुर के रहने वाले संकल्प सिंह परिहार ने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विश्व का सबसे महंगा आम बाबा महाकाल को अर्पित किया। इस आम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2,70,000 रुपए प्रति किलो है। बाबा महाकाल के भक्त संकल्प ने बताया कि उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेकर फार्म हाउस की शुरुआत की थी।जिसका नाम महाकाल हाइब्रिड फॉर्म रखा गया था। करीब 10 एकड़ में फेले इस फार्म हाउस में आज 1500 आम के पेड़ हैं। फार्म हाउस जबलपुर में न्यू भेड़ाघाट के पास बना हुआ है। जहां विश्व का सबसे महंगा आम मियाजाकी जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत 2,70,000 रुपए प्रति किलो है। उसके साथ ही ऑस्ट्रेलियन आम की वैरायटी R2 V2 और जापान का प्रसिद्ध टोमेगो आम के पेड़ भी फार्म हाउस में लगे हुए हैं। इस बार लगातार तीसरे साल उज्जैन पहुंचकर उन्होंने बाबा महाकाल को बेशकीमती आम अर्पित किया है। यह सब बाबा की कृपा से ही हो रहा है।

Post a Comment

0 Comments