सर्व ब्राह्मण समाज ने निकाली भगवान परशुराम की शोभायात्रा भगवान परशुराम के जयकारो से गूंजा नगर।The entire Brahmin community took out the procession of Lord Parashuram, the city echoed with the chants of Lord Parashuram.

 सर्व ब्राह्मण समाज ने निकाली भगवान परशुराम की शोभायात्रा भगवान परशुराम के जयकारो से गूंजा नगर। 

मुकेश खेड़े 

बडवाह/अक्षय तृतीया के अवसर पर ब्राह्मणों के अराध्य देव भगवान परशुराम की जयंती नगर में धूमधाम से मनाई गई।इस उपलक्ष्य में ब्राह्मण समाज ने नगर में परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली।सर्व ब्राह्मण महासभा,सर्वब्राह्मण महिला मण्डल,

बडवाह/अक्षय तृतीया के अवसर पर ब्राह्मणों के अराध्य देव भगवान परशुराम की जयंती नगर में धूमधाम से मनाई गई।इस उपलक्ष्य में ब्राह्मण समाज ने नगर में परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली।सर्व ब्राह्मण महासभा,सर्वब्राह्मण महिला मण्डल,

सर्व ब्राह्मण दुर्गा वाहिनी एवं सर्व ब्राम्हण युवा वाहिनी के तत्वाधान में निकली इस शोभायात्रा के दौरान नगर जय-जय श्री परशुराम का उद्घोष गूंज उठा।परशुराम जयंती महोत्सव के अंतिम दिवस शनिवार शाम 7 बजे नागेश्वर मंदिर परिसर में भगवान परशुराम जी की अष्टधातु से बनी प्रतिमा एवं चित्र के पूजन,

अर्चन एवं आरती के पश्चात शोभायात्रा प्रारंभ हुई।हाथो में ध्वज पताका लिए घुड़सवार विप्र वर्ग का प्रतिनिधित्व चल रहे थे।इसी तरह पीत वस्त्र धारण कर मस्तक पर त्रिपुंड लगाए पुरुषजनो जय-जय परशुराम के गगनभेदी उद्घोष लगाए।वही केशरिया एवं पीतवर्ण साड़ी पहने महिलाए एवं युवतियो ने भी शोभायात्रा में सम्मिलित होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई|

इस बार समाज की युवतियों में खासा उत्साह नजर आया।कुछ युवतिया साफे पहने हुई  नजर आई।अराध्य परशुराम जी की प्रतिमा को विद्युतलड़ीयो से सुसज्जित वाहन में विराजित किया गया था।वही बग्गी में परशुराम की वेश में बैठे वामनराव अत्रे आकर्षण का केंद्र बने हुए थे।

अशोक तिवारी भगवान परशुराम के पिता जमदाग्नि के रूप में एवम उनकी पत्नी परशुराम जी की माता रेणुका के रूप में बग्गी में विराजमान थे।इस दौरान दिव्यांश पंडया ने समधुर भजनों की प्रस्तुती दी।जबकि वादकों के दल ने उनके सुरों को संगीतबद्ध किया।वेदपाठी ब्राह्मणों के दल ने यात्रा मार्ग पर शंखध्वनी के माध्यम से समाजजनो के बीच ऊर्जा का संचार किया।झंडा चौक,गोल बिल्डिंग,

एमजी रोड़,मुख्य चौराहा,जय स्तंभ,नर्मदा रोड़ होते शोभायात्रा हाउसिंग बोर्ड स्थित विवेकानंद विद्या विहार स्कुल पहुंची।चल समारोह के दौरान विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सामजिक संगठनो ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर शोभायात्रा में शामिल समाजजनो का सम्मान किया|

 यहाँ सभी समाजजनो ने भगवान परशुराम की सामूहिक आरती की।इसके बाद के लिए सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया।जिसमे सभी समाजजनो ने सम्मिलित होकर भोजन प्रसादी ग्रहण की।कार्यक्रम के सफल आयोजन पर महासभा अध्यक्ष राजेंद्र जोशी,महिला मण्डल अध्यक्षा किरण जोशी,दुर्गा वाहिनी अध्यक्षा दीपमाला शर्मा एवं युवा वाहिनी अध्यक्ष पीयूष शर्मा सहित पधाधिकरियो ने समाजजनों एवं सहयोगियों का आभार प्रकट किया है।

इन्होंने किया स्वागत - जिला भाजपा महामंत्री महिम ठाकुर, पार्षद प्रतिनिधि विजय जी महाजन, विजय सोनी, श्रद्धा नवदुर्गा उत्सव समिति, नगर हिंदू संगठन, भाजपा मंडल अध्यक्ष  गणेश पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रपालसिंह तोमर,अग्रवाल समाज आदि ने मंच लगाकर अध्यक्ष  राजेंद्र जोशी एवम युवा वाहिनी अध्यक्ष पियूष शर्मा का स्वागत व सम्मान किया। साथ ही शीतल पेय का वितरण कर चल समारोह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

चल समारोह के महासभा ने  शैक्षणिक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया।शाम करीब 5.30 बजे नागेश्वर मंदिर परिसर में सम्मान समारोह कार्यक्रम का अयोजन हुआ।जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में एनएचडीसी जीएम डीके द्विवेदी,विशेष अतिथि वेदाचार्य आचार्य पं सुभाषचंद्र दुबे(ओंकारेश्वर),पं राजेन्द्र परसाई

(डायरेक्टर परशुराम कल्याण बोर्ड)डीएफओ अनुराग तिवारी,सुनील शर्मा (खरगोन)थे।संत,अतिथियो ने भगवान परशुराम पूजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत में ज्योति दुबे,माधुरी पाराशर,पूजा अत्रे ने सरस्वती वन्दना एवम नीलम बर्वे,चंचला शर्मा,वर्षा चतुर्वेदी ने स्वागत गीत गाया ।स्वागत भाषण महासभा अध्यक्ष राजेन्द्र जोशी ने दिया।

महिला मंडल अध्यक्षा किरण जोशी,दुर्गा वाहिनी अध्यक्षा दीपमाला शर्मा,युवा वाहिनी अध्यक्षा पीयूष शर्मा भी मंचासीन थे।कार्यक्रम का संचालन दिलीप शर्मा ,राजेन्द्र पंडित ने किया।जबकि प्रतिभा सम्मान समारोह का संचालन अमित जोशी ने किया।आभार महासभा सचिव दिलीप शर्मा ने माना।

मेघावी विद्यार्थी हुए पुरुस्कृत–कार्यक्रम में कक्षा दसवी,बाहरवी के लगभग 20 विद्यार्थियों को उनके परिजनों के साथ मंच पर बुलाकर प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया।इस दौरान कला के क्षेत्र में दिव्या पियूष व्यास,संगीत के क्षेत्र में यश अरविन्द शर्मा,शिक्षा के क्षेत्र में 

विभोर पण्डे को सम्मानित किया।विप्र विभुषण के रूप में पंडित वामनराव अत्रे,मिलिंद जोशी(पंचवटी)को सम्मानित किया गया।वही विप्र गौरव के रूप में डीके अत्रे,व्हीएस गावशिंदे,ओमप्रकाश शर्मा,सुभाष पुराणिक ,रमेशचन्द्र शर्मा(बाबा)को समानित किया गया।

Post a Comment

0 Comments