Top News

समग्र कल्याण‍ शिविर कार्यक्रमों का समापनCompletion of the overall wellness camp programs

 

राधेश्याम देवड़ा

शाजापुर/ वृद्धजनों के स्वास्थ्य संवर्धन और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयुष विभाग द्वारा वृद्धजन सेवा निकेतन, बापु कि कुटिया के पास लालघाटी शाजापुर में आज गतिज एवं मानसिक कौशल सुधार कार्यक्रम अंतर्गत दो दिवसीय शिविर का आज समापन हुआ। साथ ही समग्र कल्याण‍ शिविर कार्यक्रमों का भी समापन हुआ।


जिला आयुष अधिकारी डॉ. गिर्राज बाथम ने बताया कि आज आयोजित हुए शिविर में 42 वृद्धजनों को वृद्धावस्था में होने वाली शारीरिक एवं मानसिक व्याधियों के बारे में परामर्श दिया गया एवं स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईया वितरीत की गई। सभी वृद्धजनों को स्वास्थ्य वर्धक स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।

शिविर में आयुष विभाग से डॉ. दिनेश गुर्जर, डॉ. सीमा बड़िया, डॉ. दिव्या दुबे, डॉ. प्रियंका टेवा एवं पैरामेडिकल स्टॉफ से श्री बी.एस. हनोतिया श्री आदित्य निगम, श्री अशोक चौधरी, श्री अश्विनी जिरोनिया, रईस मंसूरी, श्रीमति गीता शाक्य, श्री दिनेश पंवार, श्री घनश्याम चौहान आदि ने अपना योगदान दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post