नगर मंडल के 16 बूथ केंद्रों पर मनाया गया स्थापना दिवस
राकेश सिंह दबंग देश
बदनावर। भाजपा नगर मंडल ने कल पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। सभी 16 मतदान केंद्रों पर मतदान केंद्र अध्यक्ष, वरिष्ठ एवं प्रवासी कार्यकर्ताओं ने लाभार्थियों से संपर्क किया। भाजपा परिवार के सदस्यों के घर पर झंडा फहराया गया।
62 नंबर बूथ केंद्र पर जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी ने झंडावंदन कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा कि पार्टी की स्थापना के समय पहले अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी बने थे। तब से पार्टी निरंतर दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के भाव को लेकर कार्य कर रही है। गत 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सशक्त राष्ट्र के रूप में उभरा है। भारत में रहने वाले शोषित वंचित पीड़ितो के लिए जन हितेषी योजनाएं चलाकर उनके जीवन स्तर को सुधारा जा रहा है। भारत और भी मजबूत बने इस हेतु आगामी चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रत्येक बूथ पर पहुंचकर पार्टी के पक्ष में प्रचार करें एवं आम जन को भाजपा की रीति नीति से जोड़े ।
कार्यक्रम को नगर मंडल अध्यक्ष प्रीतेशसिंह पंवार ने भी संबोधित किया। अन्य बूथ केंद्रों पर वरिष्ठ नेता राजेश अग्रवाल, नरेंद्र राठौड़, ईश्वरसिंह डोडिया, प्रकाश पाटीदार, धर्मेंद्र शर्मा, सुषमा पाठक, राजेंद्र सराफ, प्रेमचंद परमार, शेखर यादव, राजेंद्रसिंह पंवार, सुखराम देवदा, कन्हैयालाल गुर्जर, ईश्वर प्रजापत, मितेश शर्मा, मनीष गुर्जर, राहुल पाटीदार, पीयूष राठौर, राजू सीरवी, भेरू डावर, दिलीपसिंह सोलंकी आदी ने संबोधित किया ।
संयोजन बूथ केंद्र अध्यक्ष अशोक बियानी ने किया। संचालन जितेंद्र शर्मा ने किया। आभार पवन चावला ने माना। जानकारी अंशुमान जोशी ने दी ।
0 Comments