Top News

ब्रह्मलीन संत गजानन जी महाराज के जन्मोत्सव पर होंगे कहीं धार्मिक आयोजन Religious events will be organized somewhere on the birth anniversary of Brahmalin Saint Gajanan Ji Maharaj.

 ब्रह्मलीन संत गजानन जी महाराज के जन्मोत्सव पर होंगे कहीं धार्मिक आयोजन

सिंघाना से चेतन जिराती 

बालीपुर 

 फाल्गुन शुक्ल सप्तमी 16 मार्च से फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा 24 मार्च तक मनावर के समीप श्री अंबिका आश्रम बालीपुर धाम में ब्रह्मलीन संत गजानन जी महाराज का जन्म उत्सव मनाया जाएगा।

फाल्गुन शुक्ल सप्तमी 16 मार्च से फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा 24 मार्च तक मनावर के समीप श्री अंबिका आश्रम बालीपुर धाम में ब्रह्मलीन संत गजानन जी महाराज का जन्म उत्सव मनाया जाएगा।

 नौ दिवसीय आयोजन में कई तरह के धार्मिक अनुष्ठान एवं यज्ञ किए जाएंगे। इस जन्मोत्सव में सवा लाख दुर्गा अष्टोत्तरशतनाम स्तोत्र का पाठ, सवा लाख हनुमान चालीसा, सवा लाख दुर्गा चालीसा, 108 रामायण पाठ, 24 लाख सामूहिक गायत्री जाप, शतचण्डी यज्ञ, श्री रुद्र धन पारायण, चतुर्वेद पारायण,

फाल्गुन शुक्ल सप्तमी 16 मार्च से फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा 24 मार्च तक मनावर के समीप श्री अंबिका आश्रम बालीपुर धाम में ब्रह्मलीन संत गजानन जी महाराज का जन्म उत्सव मनाया जाएगा।

 श्री दुर्गा सप्तशती व्याख्यान माला एवं गुजरात की सुप्रसिद्ध गायिका गीता बेन रबारी द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाना है। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी उक्त आयोजन में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति निश्चित है। जिसके चलते प्रशासन एवं सरकार ने भी सारी व्यवस्थाओं का जायजा लेना शुरू कर दिया है। 

उक्त आयोजन में आसपास के क्षेत्र के साथ-साथ अन्य राज्यों के श्रद्धालु भी सम्मिलित होते हैं। वही प्रशानिक अमले के साथ-साथ राज्य सरकार के मंत्री और कई बड़े नेता भी परम पूज्य गुरुदेव का आशीर्वाद लेने के लिए उपस्थित होते हैं। 

परम पूज्य संत श्री योगेश जी महाराज एवं परम पूज्य संत श्री सुधाकर जी महाराज प्रतिवर्ष ब्रह्मलीन संत श्री गजानन जी महाराज के जन्मोत्सव को पूर्ण रूप से व्यवस्थाओं के साथ धूमधाम से बनाया जाता है। बालीपुर धाम आश्रम में जन्मोत्सव पाती आयोजन का समापन 24 मार्च को होना है। जहां पर लाखों श्रद्धालु भोजन प्रसादी ग्रहण करते हैं एवं सभी धार्मिक आयोजनों की पूर्णाहुति 24 मार्च को की जाना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post