Top News

आज से आठ दिन तक शुभ कार्य वर्जित Auspicious work prohibited for eight days from today

 आज से आठ दिन तक शुभ कार्य वर्जित

आज से 24 तक रहेगा होलाष्टक।

दबंग देश | मनोज कुमार माली

सुसनेर। नि ,प्र,स्थानीय सोयत रोड़ पर स्थित श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित विजय शर्मा के अनुसार होली से आठ दिन पहले आज रविवार 17 मार्च से लगेंगे होलाष्टक इस अवधि में नहीं होंगे शुभ कार्य।

सुसनेर। नि ,प्र,स्थानीय सोयत रोड़ पर स्थित श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित विजय शर्मा के अनुसार होली से आठ दिन पहले आज रविवार 17 मार्च से लगेंगे होलाष्टक इस अवधि में नहीं होंगे शुभ कार्य।

रंगों का त्योहार होली आने में आठ दिन शेष रहे हैं। उससे पहले आज रविवार 17 मार्च से होलाष्टक लगेंगे। जिसका समापन होलिका दहन के साथ होगा होलाष्टक में 16 संस्कारों मुंडन, गृह प्रवेश, संपत्ति का खरीदना व बेचना, विवाह कार्य के साथ सभी शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं। इस अवधि में पूजन, पाठ फाग व भजन जरूर होते हैं।

ज्योतिषियों व पंडितों के अनुसार होलाष्टक को शोक व दुख का समय माना जाता है इन दिनों में हिरण्याकश्यप ने भगवान विष्णु भक्त अपने पुत्र प्रहलाद को भक्ति से दूर करने के लिए कई यातनाएं दी थी इन दिनों के अंतिम दिन अपनी बहन होलिका के सहयोग से भक्त पहलाद को मारने का प्रयास किया था इसी कारण इन दोनों को शुभ कार्य के लिए वर्जित माना जाता है।

होली पर रहेगा चंद्र ग्रहण

होलिका दहन के दिन 25 मार्च को  चंद्र ग्रहण होगा लेकिन भारत में दिखाई नहीं देगा। विश्व के अन्य देशों में यह कई जगह दृश्य होगा। भारत में चंद्र ग्रहण नजर नहीं आने से इसके सूतक आदि का पालन नहीं होगा। होलिका दहन के दिन भद्रा सुबह 9:56 से रात 11:14 बजे तक रहेगी।

अष्टमी से होते हैं शुरू

श्री चिंता हरण बालाजी मंदिर के पुजारी पंडित विजय शर्मा के अनुसार होलाष्टक फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी से शुरू होते हैं जो पूर्णिमा तक रहते हैं। इन दिनों के अष्टमी तिथि से शुरू होने के कारण इनको होलाष्टक कहा जाता है इस साल फाल्गुन मास की अष्टमी तिथि का प्रारंभ 16 मार्च की रात 9: 39 से होगा। इस तरह होलाष्टक 17 से 24 मार्च तक रहेंगे। होलिका दहन 24 मार्च को भद्रा उपरांत मना

Post a Comment

Previous Post Next Post