Top News

नवोदय विद्यालय जाकर बच्चों का नेत्र परीक्षण कर चश्में दिए Visited Navodaya Vidyalaya and gave spectacles to children after eye test.

 नवोदय विद्यालय जाकर बच्चों का नेत्र परीक्षण कर चश्में दिए

थांदला। सिविल अस्पताल धांदला के सहयोग से पी.एम. जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र - छात्राओं का प्रतिमाह स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। इसी तारतम्य मे राष्ट्रीय अन्धत्व निवारण के तहत माह सितम्बर में नेत्र सहायक राजू नायक द्वारा विद्यालय के सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर कुल 78 दृष्टि दोष का चिंन्हाकन किया गया, 

जिनमें 58 बच्चों को बीएमओ डॉ. बी.एस. डावर द्वारा संस्था की प्राचार्या भावना शिल्के व स्टॉफ नर्स श्रीमती टिंटु जोसफ व अन्य स्टॉफ की उपस्थिति  में चश्में प्रदान किये गये। इस अवसर पर बीएमओ डॉ डावर द्वारा छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य के सम्बंध में सजग रहने तथा जिन बच्चों को नि:शुल्क चश्में प्रदान किये गए उन्हें नियमित पहनने की समझाईश दी गई।

 डॉ अशवॉक मंसूरी ने विविध राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों से स्कूल स्टॉफ व बच्चों का अवगत करवाया। स्वास्थ्य परीक्षकण तथा नि:शुल्क चश्में वितरण पर संस्था प्राचार्य ने नेत्र सहायक राजू नायक की प्रसंशा करते हुए बीएमओ को धन्यवाद दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post