Top News

मनावर दिगंबर जैन समाज का 108 सदस्यीय दल मां पूर्णमति माताजी के दर्शन हेतु अहमदाबाद रवाना 108 member group of Manavar Digambar Jain community leaves for Ahmedabad for darshan of Mother Purnamati Mataji.

 मनावर दिगंबर जैन समाज का 108 सदस्यीय दल मां पूर्णमति माताजी के दर्शन हेतु अहमदाबाद रवाना

मनावर से नवीन प्रजापति

मनावर में पिछले दिनों दिगंबर जैन समाज के धार्मिक अष्टान्हिका पर्व और सिद्ध चक्र महामंडल विधान का सफल समापन हुआ इस अवसर पर धार्मिक आयोजन के लाभार्थी  परिवारों का समूह आज गुजरात के अहमदाबाद में चातुर्मास रत आर्यिका रत्न माँ पूर्णमति माताजी के दर्शन करने पहुंचे

मनावर में पिछले दिनों दिगंबर जैन समाज के धार्मिक अष्टान्हिका पर्व और सिद्ध चक्र महामंडल विधान का सफल समापन हुआ इस अवसर पर धार्मिक आयोजन के लाभार्थी  परिवारों का समूह आज गुजरात के अहमदाबाद में चातुर्मास रत आर्यिका रत्न माँ पूर्णमति माताजी के दर्शन करने पहुंचे

 समाज जनों ने प्रवचन और कई धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी सहभागिता दिखाईमनावर में चैतन्य धाम स्थित महावीर जिनालय में आयोजित आठ दिवसीय अष्टान्हिका पर्व में उत्कृष्ट काम करने वाले उद्योगपति राकेश गोधा ,जितेंद्र वेद ,अमित संजय पहाड़िया और वीर विद्या पाठशाला के बच्चों का अहमदाबाद समाज द्वारा सम्मान किया गया व  माताजी ससंघ द्वारा उन्हें आशीर्वाद दिया गया

साथ ही मनावर गौरव मुनि श्री 108 प्रभात सागर जी के परिवार से श्रीमती अभय वेद को माता जी की फोटो देकर सम्मानित किया गयासभी यात्रियों ने पूर्णमति माताजी के प्रवचन व आहार देने का लाभ प्राप्त किया

महती जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्णमति माताजी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि धर्म के लिए चिंतन करोगे तो वह चिंतामणि हो जाएगा धर्म के लिए कामना करोगे तो वह कल्पतरु  हो जाएगा वसुदेव कुटुंबकम की भावना को बताते हुए कहा कि सेवा एवं परोपकार में तेरा मेरा नहीं होना चाहिए

 ना ही जाति पाती  का भेद होना चाहिए सभी इंसान बराबर है सभी में भगवान होने की क्षमता है आगे माताजी ने कहा की दोस्ती करना हो तो गणित के जीरो की तरह करना चाहिए जीरो जिसके साथ मिल जाता है उसे हीरो बना देता है

बावनगजा जी के ट्रस्टी व आयोजन समिति के श्री नरेश चंद बड़जात्या ने बताया कि दिगंबर जैन समाज की ओर से पूर्णमति माताजी के चरणों में श्री फल समर्पित कर मनावर आने की विनती की गई

Post a Comment

Previous Post Next Post