कड़ाके की ठंड का असर जनजीवन ठप्प हुआ पारा साढ़े छ डिग्री तक पहुंचा सुबह तक घना कोहरा छाया रहाLife stopped due to severe cold, mercury reached six and a half degrees. Dense fog remained till morning.

 कड़ाके की ठंड का असर जनजीवन ठप्प हुआ पारा साढ़े छ डिग्री तक पहुंचा  सुबह तक घना कोहरा छाया रहा

 बचाव के लिए लोग अलाव जलाते नजर आए।

नाहरू मोहम्मद दबंग देश जावरा। नगर  में बुधवार की रात को कड़ाके की ठंड से जनजीवन खासा प्रभावित हुआ रात का तापमान  साढ़े छ डिग्री तक लुड़क गया। सुबह आठ बजे तक चारों ओर घना कोहरा छाया रहा और तापमान लुढ़कने से लोग ठंड से बचाव के लिए जतन करते रहे। मंगलवार शाम से ही सर्द हवा के कारण तेज ठंड का अहसास होने लगा था। बुधवार को सुबह जब लोग घर के बाहर निकले तो चारों ओर कोहरा नजर आया। यही हाल गुरुवार को भी रहा। तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया।   

सुबह सुबह घूमने वाले बंसीलाल पोरवाल  ने बताया कि सुबह सात बजे तक यह स्थिति थी कि 10 फीट दूर तक कुछ नजर नही आ रहा था।  सबसे अधिक परेशानी स्कूल के बच्चों को होती रही। अब  कलेक्टर ने  आठ जनव्ररी तक पांचवी तक के स्कूलों  की छुट्टी कर दी।तथा आठवीं तक के स्कूलों का समय बदलने का आदेश जारी कर दिए। सड़कों पर कोहरा छाया हुआ था जिन लोगों को आवश्यक कार्य था वही घरों से बाहर निकले। शीत लहर के बीच अनेक स्थानों पर लोग अलाव जलाकर तापते दिखे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी कड़ाके की ठंड में कोहरा छाया रहा। इस सीजन की सबसे ज्यादा सर्दी व शीतलहर ने सभी को ठिठुरवा दिया। दोपहिया व चार पहिया वाहन चालकों को गाड़ी की लाइट का सहारा लेना पड़ा। लोग अलाव का सहारा लेते भी दिखे। लोगो ने होटल पर गराडु और जलेबी का लुफ्त उठाया। 

अभी तो फसलों को कोई नुकसान नहीं हैं लेकिन लंबे समय तक ऐसा मौसम मौसम बना रहा तो फसले प्रभावित होगी। किसानों का कहना है कि  अगर पारा ज्यादा नीचे गीरा तो फसलों को नुकसान हो सकता हैं। पारा 4 डीग्री से नीचे आएगा तो फसल खराब होगी।

लोग ठंड से बचने   के लिए अलाव का सहारा लेते नजर आए । खेती हर मजदूर और किसान , मजदूरों को भी सुबह छाए घने कोहरे और ठंड से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  किसान व मजदूर खेत में ही आग जलाकर ठंड से बचाव करते नजर आए। बढ़ती ठंड को देखते हुए पालकों के द्वारा स्कूलों का समय बदलने की मांग की जा रही थी। जिसके चलते जिला कलेक्टर पांचवी तक के विद्यार्थियों की छुट्टी की घोषणा कर दी।

Post a Comment

0 Comments