रामनवमी पर ओरछा में मना ऐतिहासिक राम जन्मोत्सव
मुख्यमंत्री ने भी किए दीप प्रज्वलित करीब 5 लाख दीपों से जगमगा उठा ओरछा
ओरछा
में मने भव्य एवं ऐतिहासिक दीपोत्सव के लिए मंदिर
प्रबंधन ने 5 लाख दीपक जलाने के लिए 2200 पेटियों
में झांसी से मिट्टी के
विशेष दीपक मंगवाए थे। दस हजार दीपक
बेतवा नदी में प्रज्ज्वलित कर प्रवाहित करने
के लिए अलग से मंगवाए गए
थे। पाँच लाख दीप जलाने के लिए 8800 लीटर
तेल का उपयोग किया
गया। इस पूरे आयोजन
में श्री रामराजा मंदिर प्रबंधन द्वारा व्यवस्था की गई। श्री
रामराजा मंदिर प्रांगण, बेतवा नदी के अलावा मंदिर
के आसपास के क्षेत्र में
5 स्थानों के लिए दीपोत्सव
के काम आने वाली सभी सामग्री का इंतजाम पहले
से कर दिया गया
था। राम भक्तों द्वारा दीपोत्सव का यह अद्भुत
नजारा देखने के लिए नगर
के 5 प्रमुख स्थानों पर एलसीडी से
लाइव प्रसारण भी किया गया।
इस मौके पर नगर के
चार स्थानों पर शानदार आतिशबाजी
का प्रदर्शन भी किया गया
है। धार्मिक नगरी ओरछा में पहली बार मनाए गए दीपोत्सव को
लेकर शहरवासियों तथा दूर-दूर से आए बड़ी
संख्या में रामभक्त और अन्य श्रद्धालुओं
में भारी उत्साह था।
0 Comments