हनुमान जन्मोत्सव विशेष
महायज्ञ की पूर्णाहुति कर पंचमुखी हनुमान की प्राण प्रतिष्ठा की।
सैकडों भक्तों ने महायज्ञ में पूर्णाहुति देकर पूण्य अर्जित किया।
सुनील कवलेचा बिछड़ौद।
नगर के मध्य स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पर तीन दिवसीय प्राण -प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत मंदिर परिसर की फूलों से आकर्षक सजावट की गई थी। मंदिर पर तीनों दिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद यज्ञाचार्य सुशील शर्मा के निर्देश पर पंडित सुनील शर्मा,मोनू शर्मा,अजय शर्मा,अनील शर्मा द्वारा अभिजीत मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री पंचमुखी हनुमान की प्राण- प्रतिष्ठा की। इसके पूर्व वैदिक ऋचाओं के पाठ के साथ आहुतियां दी गयी। सैकडों भक्तों ने शामिल होकर यज्ञ की पूर्णाहुति में भाग लिये। अद्भुत नजारा था पूर्णाहुति के समय यज्ञ स्थल का। यज्ञ मण्डप में यज्ञाचार्य की अगुवाई में वैदिक ब्राह्मण वैदिक विधि विधान सम्पन्न करा रहे थे। मुख्य जयमान कैलाशचन्द्र पटेल, सुन्दरलाल शर्मा ,रवि शर्मा पटेल परीवार रहा। अन्त में महाआरती कर महाप्रसादी का आयोजन किया गया जिसमें सैकडों ने प्रसादी ग्रहण की।
हनुमान मंदिरों में मनाया हनुमान का प्रकटोत्सव।
नगर के मारुतीनंदन हनुमान, खेडापति हनुमान मंदिर के साथ ही समीप गांव मालीखेडी के चैतन्य हनुमान मंदिर, रुणजी के श्रीईच्छापूर्ण बालाजी हनुमान मंदिर के साथ झितरखेडी, कचनारिया, नजरपुर,सामानेर,गुराडिया, खजुरिया, कुमार्डी, भीमपुरा, अमरपुरा पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया इस दिन हनुमान का मंदिरों पर विशेष श्रृगार किया गया। हनमान चालीसा, सुन्दरकाण्ड पाठ व भजन संध्या का आयोजन किया गया। शाम को महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया गया।
0 Comments