संयुक्त मोर्चा की हड़ताल नवे दिन भी जारी रही कुरवाई में हुए जिला एवं संभाग के पदाधिकारी
दबंग देश समाचार अभिषेक जैन
कुरवाई:- पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारी अधिकारियों के संयुक्त मोर्चा की हड़ताल नवें दिन भी लगातार जारी रही गौरतलब है कि पंचायत कर्मी अपनी मांगों को लेकर 22 जुलाई से निरंतर कलम बंद हड़ताल कर अपने-अपने जनपद परिसर तहसील परिसर में धरने पर बैठे हुए हैं हड़ताल के चलते अब तक शासन की ओर से कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है पंचायत कर्मियों की हड़ताल निरंतर जारी है इसी क्रम में कुरवाई के पंचायत कर्मी तहसील परिसर में बारिश के मौसम में भी धरने पर बैठकर संघर्ष कर रहे हैं
कुरवाई हड़ताल कर रहे कर्मियों के बीच शुक्रवार को संयुक्त मोर्चा के जिला एवं संभागीय अध्यक्ष रणधीर सिंह रघुवंशी, जिला एवं जनपद कर्मचारी संघ के संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष भारत भूषण शर्मा एवं उपयंत्री संघ जिला विदिशा के अध्यक्ष राजेश शर्मा कुरवाई में जारी पंचायत कर्मियों की हड़ताल में पहुंचे और उनका मनोबल बढ़ाया इसी क्रम में शुक्रवार को धरने में सहकारिता कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र कटारे ने एवं सेल्समैन संघ के ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रभान दांगी ने संयुक्त मोर्चा के धरना का समर्थन किया और पंचायत कर्मियों के साथ धरने पर बैठे रहे तो वही कांग्रेस के नेता नगर परिषद के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नितिन जैन युवक कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह जाट कमलेश सपर भी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले शुक्रवार को पंचायत कर्मियों के साथ धरने पर बैठै रहे और उनका समर्थन किया।

Post a Comment