Top News

समाजसेवी द्वारा मंदिर प्रांगण में किया पौधारोपणPlantation done by social worker in the temple premises

समाजसेवी द्वारा मंदिर प्रांगण में किया पौधारोपण

अभिषेक जैन दबंग देश

कुरवाई:- शहर के शीतला माता मंदिर प्रांगण में समाजसेवी कमलेश सप्रे एवं उनके साथियों द्वारा किया गया मंदिर प्रांगण में पौधारोपण प्राकृतिक धरा को हरा भरा बनाए रखने एवं पौधे को किसी ऐसे स्थान पर लगाने और उसे संरक्षित करने का संकल्प भी समाजसेवियों द्वारा लिया। पर्यावरण की सुंदरता एवं प्रकृति में हुई पेड़ पौधों की कमी की पूर्ति करने के लिए हर व्यक्ति को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए


समाजसेवी कमलेश सप्रे द्वारा बताया गया कि पेड़-पौधों की कमी से निरंतर पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है हम सभी का फर्ज बनता है कि पृथ्वी की खूबसूरती को बनाए रखने में अपना योगदान दें। उन्होंने युवाओं को अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। इस दौरान कमलेश सप्रे, रजना नेमा साथ ही नगर परिषद के कर्मचारी सम्मिलित रहे!! 

Post a Comment

Previous Post Next Post