जिला न्यायालय परिसर में विधि सेवा प्राधिकरण की बैठक का हुआ आयोजन
सुनील कवलेचा दबंग देश उज्जैन
जिला मुख्यालय पर न्यायालय परिसर में विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उज्जैन नरेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता, सचिव अरविंद कुमार जैन,जिला विधिक सहायता अधिकारी दिलीप सिंह मुझालदे की उपस्थिति में जिला विघिक प्राधिकरण में 24 जुलाई शनिवार को समस्त पैरा लीगल वालंटियर के साथ बैठक आयोजित की गई है, जिसमें नालसा, सालसा एवं जिला प्राधिकरण की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जन तक पहुंचाने के संबंध में दिशा निर्देश प्रसारित किए गया जिसमें
समस्त पैरा लीगल वालंटियर को निर्देशित किया गया कि गाँव मे निवासरत जनमानस मैं जनजागृति लाए अंतिम व्यक्ति तक शासन की विभिन्न योजना का लाभ पहुँचे इस अवसर पर जन शिक्षण संस्थान की अनिता पवार, युग निर्माण संस्था से आशीष नाटानी, शेर सिंह ठाकुर, रमेश खत्री , भारतीय मानव अधिकार संस्था से पिंकी यादव ,प्रभा बैरागी , शीरीन हुसैन , राजकुमार दोहरे ,रचना शर्मा, सुराना , प्रभा बैरागी के साथ ही समस्त पैरा लीगल वालंटियर इस अवसर पर उपस्थित थेजानकारी रचना शर्मा ने दी

Post a Comment