पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण का मुख्य आधार हैPlantation is the mainstay of environmental protection

 पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण का मुख्य आधार है- 
रोशन वर्मा

नीमच- पौधरोपण पर्यावरण सरंक्षण का मुख्य आधार है पौधे लगाना साथ ही उनका सरंक्षण करना कठिन कार्य है। जिस प्रकार मनुष्य प्रतिदिन भोजन ग्रहण करता है ठीक उसी प्रकार पौधों को प्रतिदिन पानी से सींचकर देखभाल करो तो चारो तरफ हरियाली छा जाएगी। पौधारोपण बढ़ता है तो मिट्टी का कटाव भी रुकता है पौधारोपण से वातावरण शुद्ध होता है पर्यावरण बिना मानव के लिए स्वस्थ जीवन संभव नहीं है यह बात नमो ग्रुप फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष रोशन वर्मा ने चमत्कारी बालाजी मंदिर परिषर इंद्रानगर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में कही उन्होंने कहा कि युवा वर्ग समाज के विकास के लिए पर्यावरण को प्रस्थान देने के लिए 10-10 पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प लें देश में हरियाली क्रांति आने से कोई नहीं रोक सकता नमो ग्रुप प्रदेश मंत्री पंडित मनीष जोशी ने बताया कि नमो ग्रुप द्वारा लगातार पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है ग्राम ग्राम शहर शहर में नमो ग्रुप द्वारा पौधारोपण किया जा रहा है ग्रुप का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को संतुलित करना पर्यावरण की देखभाल करना और आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ वातावरण देना है।


इस अवसर नमो ग्रुप प्रदेश अध्यक्ष रोशन वर्मा, प्रदेश मंत्री पं मनीष जोशी, जिला मीडिया प्रभारी राहुल राठौर, नगर अध्यक्ष योगेश बामनिया, आई टी सेल प्रभारी अजय जैसवार, नगर सह मीडिया प्रभारी हार्दिक चौधरी, राहुल जोशी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments