Top News

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने उज्जैन में अत्याधुनिक होजयरी वस्त्र निर्माण इकाई का भुमि पूजन किया।Chief Minister Shivraj Singh performed Bhumi Pujan of state-of-the-art hosiery textile manufacturing unit in Ujjain.

 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने उज्जैन में अत्याधुनिक होजयरी वस्त्र निर्माण इकाई का भुमि पूजन किया। 

4 हजार का मिलेगा रोजगार।

 सुनील कवलेचा दबंग देश उज्जैन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहन ने रविवार को उज्जैन में अत्याधुनिक होजयरी वस्त्र निर्माण इकाई का भूमि पूजन किया। सीएम ने इसके साथ ही कालिदास अकादमी के संकुल भवन में पं. सूर्यनारायण संकुल का, डोंगला तहसील महिदपुर में निर्मित ऑडिटोरियम ,माधव नगर हॉस्पिटल ,नागदा में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन भी वर्चुअली उद्घाटन किया। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि भविष्य में उज्जैन उद्योग नगरी के रूप में जाना जाएगा। कई बड़े और छोटे उद्योग लाइन में हैं। जल्द ही 6 अलग-अलग इकाइयों में 1,117 करोड़ का इंवेस्टमेंट किया जाएगा। प्रतिभा सिंटेक्स उज्जैन में प्लांट लगाकर 4000 लोगों को रोजगार देगी। सीएम ने कहा कि 60 करोड़ के निवेश के साथ बेस्ट लाइफ प्राइवेट लिमिटेड उज्जैन में गारमेंट्स फैक्ट्री शुरू करने जा रही है, जो 4000 महिलाओं को रोजगार देगी। कार्यक्रम में जिले में शत-प्रतिशत टीकाकरण करने वाली 41 ग्राम पंचायतों के सरपंचों का सीएम ने सम्मान किया। इसके बाद सीएम इंदौर के लिए रवाना हो गए। वहीं सीएम ने कालिदास अकादमी स्थित संकुल हॉल से 52 करोड़ रुपए के स्मार्ट सिटी के 8 कार्यों का भी शिलान्यास किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, उद्योग मंत्री राज्यवर्धन दत्तीगांव, विज्ञान मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा, वित्त व प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, उज्जैन सांसद अनील  फिरोजिया, पूर्व मंत्री पारस जैन, पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया के साथ ही बडी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व नागरिकगण उपस्थित रहे।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा की कोरोना काल में प्रदेश का खजाना खाली हो गया ऊपर से कोरोना की तीसरी लहर का संकट बरकरार है। डेल्टा के बाद अब जीका वायरस से भी लंबे समय तक लड़ना है। सभी को सावधान और सतर्क रहने की आवश्यकता है। इसके बावजूद टेस्ट में कमी नहीं आने देंगे। रोजाना 75 हजार से ज्यादा टेस्ट किए जाएंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post