कुछ ही घंटों की बारिश ने मचाया कहर, क्षेत्र के नदी नाले आए उफान पर
गजेंद्र माहेश्वरी Dabang Desh
मंदसौर :- जिले के गरोठ क्षेत्र ही नहीं गरोठ, शामगढ़, भानपुरा तहसील में कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण इंद्रदेव को मनाने के लिए कई जतन क्षेत्र वासियों की ओर से किए जा रहे थे। क्षेत्रवासियों की माने तो का इंद्र देवता पर ऐसा असर पड़ा कि इंद्र देवता खुश होकर ऐसे बरसे की थोड़ी देर में नदी नाले उफान पर आ गए।
यही नहीं नदी नालों के पास बनी निचली बस्तियों में पानी भर गया। इंद्र देवता का यह रूप देखकर कभी खुशी कभी गम में बदला मौसम। इस प्रकार से बरसना भी लोगों के लिए आफत की बारिश बनके आई। गरोठ के पूर्वी गांव पावटी, खजूरी पंथ, नलखेड़ा, बोलिया, कोटड़ा पिपलिया सहित कई गांव में नदी नाले उफान के साथ किसानों व लोगो के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। लगभग 7 घंटों की बारिश क्षेत्रवासियों के लिए मुसीबत वाली बारिश रही। कई किसानों को खेत की फसल नष्ट हो गई तो वहीं खजूरी पथ में बिजली का पोल एवं ट्रांसफार्मर गिर गए हैं जिससे गांव की बिजली भी बाधित हो गई है।

Post a Comment