Phone pay (फोनपे) के माध्यम से अकाउंट से कटे हुए ₹54,000 वापस पाकर युवक के आंखों में खुशी के आंसू छलके एवं खुशी में पुलिस स्टाफ को मिठाईयां बांटी
रवि चौरसिया
गंजबासौदा / श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री विनायक वर्मा विदिशा के आदेशानुसार एसडीओपी महोदय गंजबासौदा श्री भारत भूषण शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गंजबासौदा शहर सुमी देसाई के निर्देशन पर थाना गंजबासौदा शहर में ऑनलाइन फ्रॉड से बैंक अकाउंट से कटे हुए रुपए को वापस फरियादी के अकाउंट में भेजने की कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 11 जून 2020 को फरियादी संजीव कुशवाहा पिता भैरव लाल कुशवाहा उम्र 36 साल निवासी उकायला थाना गंजबासौदा शहर ने थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पत्र पेश किया कि फरियादी के बैंक अकाउंट से फोनपे के माध्यम से ₹54,000 कट गए हैं उक्त शिकायत से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया एवं ऑनलाइन फ्रॉड से फरियादी के कटे हुए पैसे को वापस फरियादी के अकाउंट में प्राप्त करने के लिए एसआई शिवेंद्र पाठक के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई जिसमें आरक्षक प्रशांत राजावत, आरक्षक राकेश रावत शामिल थे।
दौराने शिकायत जांच फरियादी के बैंक अकाउंट की डिटेल्स स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से प्राप्त की गई जिससे यह जानकारी प्राप्त हुई कि राजस्थान स्थित एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के माध्यम से साइबर फ्रॉड से ₹54000 के माध्यम से फरियादी के अकाउंट से कट गए हैं। जानकारी प्राप्त होने पर साइबर सेल की मदद से राजस्थान स्थित एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक कंपनी से संपर्क किया गया जिसमे टेक्निकल पहलुओं का ध्यान रखते हुए तकनीकी सहयोग प्राप्त करते हुए टेलिफोनिक विवेचना की गई एवं एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक कंपनी के संचालक एवं मैनेजरो से एवं राजस्थान स्थित साइबर सेल पुलिस के अधिकारियों की मदद ली गई। जिनसे पिछले 1 साल से बात की जा रही थी जो दिनांक 22 जुलाई 2021 को पुलिस की 1 साल की कड़ी मेहनत एवं ऑनलाइन टेक्निकल टेलीफोनिक विवेचना से फरियादी के अकाउंट में वापस ₹54000 आ गए हैं। फरियादी के अकाउंट में पैसे आते ही फरियादी ने थाने आकर पुलिस स्टाफ को मिठाई बांटी एवं पुलिस स्टाफ को धन्यवाद दिया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुमी देसाई एसआई शिवेंद्र पाठक आरक्षक प्रशांत राजावत, आरक्षक राकेश रावत का विशेष योगदान रहा है।

Post a Comment