Top News

स्वदेशी जागरण मंच ने विश्व जागृति दिवस मनाते हुए ग्रमीणों को किया वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक Swadeshi Jagran Manch, celebrating World Awareness Day, made villagers aware of vaccination

 स्वदेशी जागरण मंच ने विश्व जागृति दिवस मनाते हुए ग्रमीणों को किया वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक

कोरोना की दवाइयों और वैक्सीन उत्पादों में कंपनियों के एकाधिकार खत्म करने के अभियान की शुरुआत

निप्र। थांदला नगर के समीप ग्राम खजूरी पंचायत पर स्वदेशी जागरण मंच ने विश्व जागृति दिवस मनाते हुए ग्रमीणों को कोरोना संक्रमण की रोकथाम व उससे बचाव के लिए कारगार स्वदेशी वैक्सीन के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें टिकाकरण करवाने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर संगठन ने कोरोना व अन्य ईलाज में काम आने वाली दवाइयों और वैक्सीन के उत्पादन में चुनिंदा कंपनियों के एकाधिकार खत्म कर जनता को सरलता से सुलभ कराने के अभियान की शुरुआत की। स्वदेशी जागरण मंच द्वारा देश भर में व देश के बाहर भी टीकों व औषधियों की सर्व सुलभता हेतु "युनिवर्सल एक्सेस टु वेक्सीन्स एण्ड मेडिसिन्स" अर्थात "युवम" के नाम से यह अभियान चला रहा है। वह देश की जनता से आनलाईन हस्ताक्षर अभियान, वेबिनार, संगोष्ठि, प्रदर्शन आदि के माध्यम से जागृति लाने के प्रयास भी कर रहा है। आज के इस आयोजन का कुशल संचालन करते हुए विधानसभा प्रभारी मनोज उपाध्याय ने बताया कि स्वदेशी जागरण मंच के तत्वाधान में पूरी विधानसभा में वैक्सीनेशन की प्रेरणा के आयोजन किये जा रहे है वही इसकी महंगी दवाओं के लिए जिम्मेदार कम्पनियों के पेटेंट खत्म करवाने का अभियान भी चला रहा है।

निप्र। थांदला नगर के समीप ग्राम खजूरी पंचायत पर स्वदेशी जागरण मंच ने विश्व जागृति दिवस मनाते हुए ग्रमीणों को कोरोना संक्रमण की रोकथाम व उससे बचाव के लिए कारगार स्वदेशी वैक्सीन के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें टिकाकरण करवाने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर संगठन ने कोरोना व अन्य ईलाज में काम आने वाली दवाइयों और वैक्सीन के उत्पादन में चुनिंदा कंपनियों के एकाधिकार खत्म कर जनता को सरलता से सुलभ कराने के अभियान की शुरुआत की। स्वदेशी जागरण मंच द्वारा देश भर में व देश के बाहर भी टीकों व औषधियों की सर्व सुलभता हेतु "युनिवर्सल एक्सेस टु वेक्सीन्स एण्ड मेडिसिन्स" अर्थात "युवम" के नाम से यह अभियान चला रहा है। वह देश की जनता से आनलाईन हस्ताक्षर अभियान, वेबिनार, संगोष्ठि, प्रदर्शन आदि के माध्यम से जागृति लाने के प्रयास भी कर रहा है।

 स्वदेशी जागरण मंच के अतिथि वक्ताओं में पवन नाहर ने कहा कि जब स्वदेशी वैक्सीन पर विश्व के 80 से अधिक देश भरोसा करते हुए बुला रहे है तब देश की जनता को भी इस पर भरोसा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सोमवार को टिकाकरण महा अभियान चला रही है जिसके अंतर्गत 10 लाख टीकाकरण का लक्ष्य भी निर्धारित किया है जिसके लिए अब गाँव में भी केंद्र बनाए गए है वहाँ जाकर वैक्सीनेशन करवाना चाहिए। स्वदेशी जागरण मंच के राजू धानक ने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच जनता को ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग करने का आह्वान करता है। संगठन दवाओं में भी कम्पनियों के एकाधिकार के खिलाफ लड़ता आ रहा है ताकि जनता कम पैसा देकर अच्छा ईलाज करा सके। कार्यक्रम में सरपंच का प्रतिनिधित्व करते हुए कैलाश डामर ने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच की प्रेरणा व पत्रकारों के सहयोग से गाँव में एक साथ 200 से ज्यादा वैक्सीनेशन करवाया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राजेश डामोर, अविनाश गिरी, सोहन भूरिया,  रुसमल भगत, मेतान बारिया, संजय वसावा, वीरेंद्र देवदा, लुंगजी, धुलिया, भोदरा, तानसिंह मैडा, मनीष वाघेला

आदि संगठन के पदाधिकारी ग्रामीणजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन आत्माराम शर्मा ने पंचायत सचिव विरेन्द्र देवदा ने आभार माना।

Post a Comment

Previous Post Next Post