Top News

बिछड़ौद खालसा में पटवारी ने टीकाकरण के लिए जागरुकता अभियान चलाया, शपथ भी दिलवाईPatwari launched awareness campaign for vaccination in Bichrod Khalsa, also administered oath

 बिछड़ौद खालसा में पटवारी ने टीकाकरण के लिए जागरुकता अभियान चलाया, शपथ भी दिलवाई।

 बिछड़ौद खालसा में होगा 18 प्लस का वैक्सिनेशन। आज 300 का लक्ष्य

सुनील कवलेचा दबंग देश घट्टिया ।

तहसील मुख्यालय के बिछड़ौद नगर में सोमवार को होने वाले टीकाकरण महाअभियान के अन्तर्गत टीकाकरण के पूर्व दिवस पर बिछडोद खालसा के पटवारी जितेन्द्र बाथरी ने कोटवार कालुराम बोडाना,राशीद खांन व जागरुक नागरिको के सहयोग से मिलकर रविवार को नगर में सोमवार को होने वाले टीकाकरण महाअभियान हेतु नागरिको को जागरुकता का सन्देश देने के साथ ही उन्हे टीकाकरण में हिस्सा लेने की शपथ भी दिलाई।

टीका के प्रति फेली भ्रान्तियों को भुला कर सभी को अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण केन्द्र पर आकर अपना टीकाकरण अवश्य कराना है। कोरोना महामारी के संक्रमण से बचने का यही उपाय है पटवारी बाथरी ने जानकारी देते हुए बताया की खालसा पंचायत को टीकाकरण महाअभियान के पहले दिन 300 टीके का लक्ष्य दिया गया है जिसको पुरा करने के लिए नगरवासियों से शत प्रतिशत वैक्सिनेशन में सहयोग की अपील की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post