कमलेश सिंगार निरीक्षक भानपुरा की सराहनीय कार्यवाही 12 घण्टे में 10 लाख नगदी मश्रुका व चोर गिरफ्तार
गजेन्द्र माहेश्वरी
मंदसौर :- सिद्धार्थ चौधरी पुलिस अधीक्षक जिला मंदसौर द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों पर सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश जिले के समस्त अधिकारी को दिए गए थे उसी तारतम्य में महेन्द्र तारणेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ अनुभाग एवं फूलसिंह परस्ते अ.अ.पु. गरोठ के निर्देशन में तथा निरीक्षक कमलेश सिंगार थाना प्रभारी भानपुरा के कुशल नेतृत्व में चोरी की घटना कारित करने वाले आरोपी को घटना के 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में भानपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना में चोरी किया गया मश्रुका लगभग 10 लाख का भी आरोपी से बरामद करने में सफलता मिली है। दिनांक 18/06/21को पुलिस थाना भानपुरा पर रात्रि करीब 9:30 बजे फरियादी सौरभ बाफना निवासी भानपुरा के द्वारा अपने वर्कशॉप से 10 लाख रुपये ,आरोपी रवि वर्मा निवासी भानपुरा द्वारा चोरी कर ले जाने की सूचना पर से तत्काल थाना भानपुरा पर अपराध क्रमांक 271/21 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। दौराने विवेचना आरोपी व चोरी किए गए 10 लाख मश्रुका की तलाश हेतु 19/06/21 को थाने के कुशाल अधिकारी /कर्मचारियों की टीम गठित कर पतारसी प्रारंभ की गई। घटना पर भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस के द्वारा आरोपी रवि वर्मा निवासी भानपुरा की तलाश करते 12 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार
किया गया। आरोपी रवि वर्मा निवासी भानपुरा से पूछताछ करने के दौरान जुर्म स्वीकार किया गया एवं चोरी किए गए 10 लाख नगदी मश्रुका के बारे में पूछते ही 10 लाख में से 05 लाख अपने घर पर तथा 05 लाख मंगल पिता सुपारीलाल राठौर निवासी भानपुरा को देना बताया ।
उक्त चोरी की घटना में चोरी गई 10 लाख नगदी राशि को आरोपी की निशानदेही पर बरामद किया गया।
गिरफ्तार शुदा आरोपी का नाम
1.रवि पिता कैलाश चंद वर्मा उम्र 26 साल निवासी चंबल तिराहा भानपुरा 2. मंगल पिता सुपारी लाल राठौर उम्र 50 साल निवासी लोटखेड़ी गेट भानपुरा
उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक कमलेश सिंगार थाना प्रभारी भानपुरा,सहायक उप निरीक्षक ममता अलावा,सहायक उप निरीक्षक जी.एस.शर्मा,कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 14 सुशील यादव,आरक्षक779 योगेश, आरक्षक 244 बाबूलाल का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment