विश्व रक्तदात दिवस के उपलक्ष्य पर सोमवार को जीवन धारा रक्तदान ग्रुप मनावर के संचालक शुभम कुशवाह ने इंदौर में जाकर जरूरतमंद को 7 वी बार रक्तदान किया। कुशवाह लगातार रक्तदान के लिए लोगो को जागरूक करते है एवं वह खुद भी रक्तदान करते है।
कुशवाह के द्वारा संचालित की गई संस्था एवं संस्था के सदस्यों ने मनावर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान को लेकर कई लोगो को जागरूक किया है। कुशवाह को विश्व रक्तदाता दिवस पर सिक्किम कि संस्था द ब्लड आर्मी ऑफ सिक्किम के द्वारा ऑनलाइन डिजिटल सम्मान पत्र से सम्मानित भी किया गया। कुशवाह एक मेडिकल स्टूडेंट है
वह अपनी पढ़ाई के साथ जन सेवा कार्यो में भी लगे रहते है। उन्होंने समस्त रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया एवं अपील की 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक एवं जिनका वजन 50 kg से ऊपर है रक्तदान के लिए आगे आये और जरूरतमंद लोगों की जिंदगी बचाने में सहयोग करे।

Post a Comment