कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल, किया रेफर......
नीमच। रविवार रात्रि करीब 8 बजे सावन और जवासा के बीच में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला जहां एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टर द्वारा घायल व्यक्ति को चौधरी अस्पताल में दिखाने के बाद परिजनों ने हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते इंदौर मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। मामले मे नीमच सीटी पुलिस ने भा.द.स. की धारा 279 , 337 मे मुकदमा दर्ज कर विवेचना मे लिया है।
वही प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मेरी मनासा मे आर.बी. हार्ड वेयर के नाम से दुकान है में रोजाना नीमच से मनासा मोटर सायकल से आता जाता हूँ । कल में अपनी हार्ड वेयर की दुकान बन्द कर मनासा से नीमच अपनी मोटर साईकल से आ रहा था तभी में सावन व जवासा के बीच पहुंचा तभी एक मारुति शिफ्ट डिजायर कार चालक अपनी मारुति कार को तेजगति व लापरवाही पुर्वक चला कर नीमच की तरफ से आ रहे एक मोटर सायकल चालक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिससे मोटर सायकल चालक अपनी मोटर सायकल सहीत नीचे गीर गया तब मैने मोटर सायकल रोक कर मोटर सायकल चालक के पास जाकर देखा तो वह घायल व्यक्ति महावीर पिता तेजमल भण्डारी निवासी कंजार्डा निवासी था जिसे मै पहचानता हू फिर वहां खड़े लोगों ने 108 पर फोन लगाया तब जाकर एंबुलेंस से घायल व्यक्ति को नीमच अस्पताल पहुंचाया। इस दरमियान स्विफ्ट डिजायर कार वहां रुकी हुई थी
जिसके मैने नम्बर देखे गाडी के नम्बर एमपी 44 सीए 3213 थे जिसने टक्कर मारने के कारण उसकी गाडी भी क्षतिग्रस्त हो गई। फिर मैने अपने मोबाईल से गाडी के फोटो खिचे थे फिर घायल व्यक्ति मोटर साइकिल चालक के फोटो लिये थे व 108 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें डॉक्टर साहब द्वारा चौधरी अस्पताल दिखाने की कहा जिस पर परिवार जनों द्वारा उनको इंदौर के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया। वही वाहन चालक के खिलाफ नीमच थाने मे एफआईआर दर्ज करवाई गई।

Post a Comment