Top News

स्वस्थ शरीर मे ही स्वस्थ मन का निवास - श्री परिहार इनडोर खेल स्टेडियम का शिलान्यास सम्पन्न A healthy mind resides in a healthy body - Shri Parihar Indoor sports stadium's foundation stone laid

स्वस्थ शरीर मे ही स्वस्थ मन का निवास - श्री परिहार
इनडोर खेल स्टेडियम का शिलान्यास सम्पन्न

नीमच। उपनगर नीमच सिटी स्थित प्रताप चौक पर नीमच विधायक  दिलीप सिंह परिहार द्वारा अपनी वीधायक निधि से इनडोर खेल स्टेडियम (व्यायामशाला) का भूमिपूजन किया ।

इस अवसर पर विधायक श्री परिहार ने अपने उदबोधन में कहा कि मैं इसी नगर में खेल कर बड़ा हुआ आप सभी के आशीर्वाद से मैं 3 बार विधायक बनाओ और मुझे आप सभी का वोट का कर्ज उतारने का अवसर मिला, मेरा बचपन से यही सपना था कि जो युवा गलत रास्ते पर भटक अपना शरीर का नुकसान कर रहे हैं वह व्यायाम कर अपने शरीर को मजबूत बनाएं, बचपन से ही हमारे बुजुर्गों ने हमें सिखाया है कि अगर आपका शरीर मजबूत होगा तो मौत भी लौट कर चली जाएगी, उपनगर नीमच सिटी का भारतीय जनता पार्टी द्वारा चौमुखी विकास किया है 
यहां सड़कों का जाल फैलाया है, राठौड़ परिसर में खुले जिम की सौगात दी, सार्वजनिक महिला स्नानागार स्वयं के वहन पर निर्मित किया, पुल पुलियाओं का निर्माण किया, कई मांगलिक भवन बनाएं, इसी के साथ ही आने वाले समय में शहाबुद्दीन बाबा वाली सड़क का चौड़ीकरण, घाट निर्माण सहित विभिन्न कार्य किए जाएंगे।
नीमच। उपनगर नीमच सिटी स्थित प्रताप चौक पर नीमच विधायक  दिलीप सिंह परिहार द्वारा अपनी वीधायक निधि से इनडोर खेल स्टेडियम (व्यायामशाला) का भूमिपूजन किया ।

   इस अवसर पर  जिलामंत्री मनीष चौरसिया,मण्डल अध्यक्ष योगेश जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष हेमंत हरित, डॉ आसिफ खान, संतोष चोपड़ा,आदित्य मालू, विजय बाफना, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, पिंकू बना, दारा सिंह यादव, सुनील तिवारी, राजेश कसेरा, रमेश राठौड़,संतोष पंजाबी, कान्हा सोनी,विनोद शर्मा, वीरेंद्र जायसवाल,मनोज माहेश्वरी आदि रहे उपस्तिथ।
कार्यक्रम का संचालन विजय बाफना आभार लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा द्वारा किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post