मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ने कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान
सुनील कवलेचा दबंग देश उज्जैन
उज्जैन नगर में कालिदास मोंटेसरी स्कूल वैक्सीनेशन सेंटर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में कोरोना योद्वाओं के उत्साहवर्धन के लिए सभी कोरोना योद्वाओं का स्वागत सम्मान किया गया सम्मान समारोह जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष विभाष उपाध्याय की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ। जन अभियान के उपाध्यक्ष द्वारा सभी कोरोना वॉलिंटियसर्, क्राइसिस कमेटी के सदस्य, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, समाजसेवी व्यापारी, संगठन के प्रमुख सभी का सम्मान किया गया एवं आभार व्यक्त किया गया वही तिसरी लहर की आशंका को देखते हुए आप लोगों को अधिक सक्रियता से कार्य करने की आवश्यकता है आप स्वयं अपना भी ध्यान रखें और समाज में जागरूकता लाते हुए लोगों को समझाइश दे की इस तीसरी लहर से बचने का एक ही मार्ग है और वह है
वैक्सीनेशन इसलिए आप अपने वार्ड में जो लोग वैक्सिंग नहीं लगवा रहे हैं उन्हें प्रेरित करते हुए वार्ड को शत प्रतिशत वैक्सिनेशन करने के लक्ष्य लेकर कार्य करे इस कार्यक्रम में अतिथि माणिकलाल गिरिया, जिला समन्वयक सचिन सिंह शिंम्पी और महिला बाल विकास विभाग की मोहिनी दुबे द्वारा सभी जन प्रतिनिधि, आंगनवाड़ी ,आशा ,स्वास्थ्य ,समाजसेवी कार्यकर्ताओ को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा,पूर्व पार्षद रजत मेहता, मीना नारायण बाथवी , क्राइसिस मैनजमेंट सदस्य अश्विन शास्त्री,कपिल कटारिया, विमल सिंह पंवार,
जन अभियान परिषद वार्ड सह संयोजक शिव शंकर भट्ट,अश्विन शास्त्री, रूपेश परमार ,निलेन्द्र निगम,अनिल शर्मा,लोकेश कोरी ,हर्षद राव ठाकरे, आदि उपस्थित थे, कार्यक्रम का संचालन हेमंत दुबे और आभार नारायण बाथवी ने माना। जानकारी रचना शर्मा ने दी।

Post a Comment