Top News

घट्टिया की 69 पंचायतों में जनअभियान के सदस्यों ने नागरिकों को जागरुक किया।In the 69 panchayats of Ghatiya, the members of the public campaign made the citizens aware.

 घट्टिया की 69 पंचायतों में जनअभियान के सदस्यों ने नागरिकों को जागरुक किया।

जनअभियान के द्वारा मास्क ,सेनेटाईजर, दवाई का निःशुल्क वितरण किया। 

सुनील कवलेचा दबंग देश  

तहसील मुख्यालय की अन्तर्गत आने वाली 69 ग्राम पंचायतों में वह लगभग 230 गांव में कोरोना महामारी जो कि एक विश्वव्यापी समस्या बन कर के हमारे सामने आई थी उस विकट परिस्थिती में ग्रामीण क्षैत्र के नागरिकों में फैली भ्रामक भ्रांतियों को दूर कर नागरिकों को जागरूक करने का वह समाज को एक नवीन दिशा प्रदान करने का इन सभी सदस्यों ने कार्य किया साथ ही ग्राम में जन जागरूकता अभियान के तहत मास्क, सेनीटाइजर वितरण, वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को जागरूक करना, दवाई वितरण,दीवारों पर स्लोगन लिखना बिमार पीड़ितों की निस्वार्थ भाव से सहायता की गई

 इस अभियान में विख घट्टिया जनअभियान परिषद में विभाष उपाध्याय ,शिवप्रसाद मालवीय, संभागीय समन्वयक जिला समन्वयक सचिन शिंपी ,ब्लॉक समन्वयक मीना त्रिवेदी के सतत प्रयास व उनके सानिध्य में कोरोना वालेन्टियर्स क्राइसिस मैनेजमेंट के सदस्य ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य परामर्शदाता राजेन्द्र सोनी,कैलाश यादव, रचना शर्मा,चेनता यादव,पवन राठौड़  सीएमसीएलडीपी छात्र नवांकुर संस्था के सदस्य सभी का सराहनिय योगदान रहा। जानकारी ब्लाक समन्वयक मीना त्रिवेदी ने दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post