Top News

घट्टिया में सुख समृद्धि और अखण्ड सौभाग्यवती के लिए किया महिलाओं ने वट सावित्री व्रतIn Ghatiya, women performed Vat Savitri fast for happiness, prosperity and unbroken Saubhagyavati,,

घट्टिया में सुख समृद्धि और अखण्ड सौभाग्यवती के लिए किया महिलाओं ने वट सावित्री व्रत,

नजरपुर में मां भवानी प्रांगण में सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की पुजा अर्चना की।

सुनील कवलेचा 

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर गुरुवार और पूर्णिमा का विशेष संयोग बन रहा है। इस दिन पितरों की पूजा का भी विधान है। इससे पितृ तृप्त होते हैं। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर सुहागिन महिलाए वट सावित्री व्रत रखती है। इस दिन तहसील मुख्यालय के साथ ही बिछड़ौद, मालीखेडी, झितरखेडी, खजुरिया सदर, नजरपुर, जलवा, कुमार्डी, रुदाहेडा, पानबिहार, कालुहेडा के साथ ही अन्य गांवों में भी सुहागिन महिलाओं ने क्षैत्र में सुख समृद्वि, अखण्ड सौभाग्यवती व अपने पति की लम्बी आयु के लिए व्रत रखा वट वृक्ष की पुजा अर्चना की गई और अक्षय फल के लिए दान पुण्य भी किया गया।


 नजरपुर की महिलाओं ने मां भवानी मंदिर प्रांगण में विशाल वट की पुजा अर्चना कर सुख शांति की प्रार्थना की। इस अवसर पर इन्द्रा शर्मा, निशा शर्मा,राधा शर्मा,कला शर्मा, उषा शर्मा आदि मोजुद थी। इन्द्रा शर्मा नजरपुर ने बताया की यह व्रत रखने वाली सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्यवती होने का फल प्राप्त होता है तथा घर में सुख,शांति और पति की लंबी उम्र होती है। इस कारण हम हर वर्ष वट सावित्री का व्रत रख कर पुजा व दान करती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post