पटवा पेट्रोल पंप पर कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर प्रदर्शन कियाCongress demonstrated at the Patwa petrol pump on the call of the State Congress

  पटवा पेट्रोल पंप पर कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर प्रदर्शन किया

  राजू पटेल

नीमच :- कुकड़ेश्वर ब्लाक कांग्रेस के पदाधिकारीगण व कार्यकर्ताओं ने स्थानीय मनासा रामपुरा रोड स्तिथ पटवा पेट्रोल पंप पर (डीजल,पेट्रोल, गैस) पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में बढ़ती वृद्धि को देखते हुए जनहित के इस मुद्दे पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर 11 जून शुक्रवार 21 को स्थानीय पटवा पेट्रोल पंप विरोध प्रदर्शन किया।

पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार हो रही मूल्य व्रद्धि से किसान,व्यापारी, आमजन, नोकरी पेशा, मजदूर वर्ग सभी तरह के लोग त्रस्त हो चुके है। कांग्रेसके पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते सभी से आग्रह किया कि आप लोग लगातार हो रही मूल्य वृद्धि का विरोध करे।

आज के इस प्रदर्शन में  वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अमृत पंचोली, कुकड़ेश्वर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप रुद्रवाल, कुकड़ेश्वर शहर,कांग्रेस सेक्टर अध्यक्ष राजेंद्र राजू पटेल, मुकेश जिगर,पूर्व पार्षद बलवंत खिंची, छोटू तोड़ावाल, मुकेश वैरागी, गुड्डा तमोली, देवीलाल खाती एवं समस्त कांग्रेस पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय से मोटरसाइकिल से तिरंगा झंडे के साथ पेट्रोल पंप पहुंचे वहां कड़ाके की धूप में 15 मिनट तक पेट्रोल पंप के सामने बैठकर गांधीवादी तरीके से महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया और नारेबाजी की गई।

Post a Comment

0 Comments