ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जीरन का पेट्रोल डीजल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ जंगी प्रदर्शनBlock Congress Committee Jiran's war demonstration against the price hike of petrol and diesel

 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जीरन का पेट्रोल डीजल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ जंगी प्रदर्शन

 जीरन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जीरन  द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष विनोद दक के नेतृत्व में  नीमच रोड पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डीजल की मूल्यवृद्धि को लेकर जंगी प्रदर्शन किया गया

जीरन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जीरन  द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष विनोद दक के नेतृत्व में  नीमच रोड पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डीजल की मूल्यवृद्धि को लेकर जंगी प्रदर्शन किया गया


 इस अवसर पर नेताओं द्वारा संबोधित ने कहा कि जब से मोदी सरकार बनी है जब से लगातार पेट्रोल डीजल के मूल्यों में वृद्धि हो रही है आज पेट्रोल डीजल शतक जब  पार कर चुके हैं जब कांग्रेस की सरकार थी तब कच्चा तेल महंगे भाव में खरीद कर भी ₹65 लीटर पेट्रोल दिया जाता था लेकिन आज कच्चा तेल भी सस्ते में खरीदने के बावजूद 105 पर लीटर पेट्रोल दिया जा रहा है इसी प्रकार रसोई गैस खाद्य तेल हर वस्तु महंगाई छू रही है आज किसानों को कृषि कार्य के लिए महंगे भाव पर डीजल खरीदना पड़ रहा है किसानों पर अतिरिक्त बोझ मोदी सरकार द्वारा डाला गया है मोदी सरकार किसान विरोधी सरकार है मोदी सरकार से हर वर्ग परेशान हो रहा है कोरोना काल की वजह से  पहले से ही आम जनता की कमर टूटी हुई है 

 फिर ऊपर से  महंगाई की मार हो रही है  सरकार को तुरंत  मूल्य वृद्धि वापस लेनी चाहिए धरना प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद दक युवक कांग्रेस प्रदेश महासचिव तरुण बाहेती मंडलम अध्यक्ष मोहन सिंह जाट विधानसभा अध्यक्ष घनश्याम गांयरी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामकरण सवारिया नगर अध्यक्ष मुकेश पाटीदार युवा अध्यक्ष पवन शर्मा पूर्व पार्षद सुरेश जावेरिया दिलीप भाणेज शांतिलाल राठौड़ यशवंत सगवारिया सेक्टर अध्यक्ष विनोद पाटीदार  यूथ कांग्रेस महासचिव देवीलाल गांयरी समरथ मल शर्मा दीपेश बाहेती कमलेश अहिरवार हरदेव भाटी विश्वजीत सिंह बन्ना मुकेश मेडीवला  घनश्याम जाट  बद्रीलाल इंदौरा  कुलदीप जाट गोविंद कुड़ीवला महेश मेरावत अर्जुन धनगर  सहित कई कांग्रेस जन वह किसान बंधु उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन  राकेश मेरावत ने किया वह आभार युवा नेता मान सिंह जाट ने माना ।

Post a Comment

0 Comments