11 पौधे लगाकर मनाया नमो ग्रुप ने पर्यावरण संरक्षण दिवस।
नीमच 13 जून 20 21 (केबीसी न्यूज़ )पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण एक महत्वपूर्ण कड़ी है पौधों से हमें ऑक्सीजन रूपी प्राणवायु की संजीवनी औषधि मिलती है ।हम पौधों को हमारी संतान की तरह संरक्षण दे तो वह दिन दूर नहीं जब नीमच क्षेत्र हरियाली वाला क्षेत्र बन जाएगा ।पर्यावरण से वातावरण शुद्ध होता है। और शुद्ध वातावरण स्वस्थ स्वस्थ मनुष्य के लिए आवश्यक होता है। यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार ने कही ।वे नमो ग्रुप फाउंडेशन मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रोशन वर्मा के नेतृत्व में अंबेडकर प्रतिमा के समीप नेहरू उद्यान में शनिवार शाम आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने से उद्यान तो बनता ही है साथ ही पौधारोपण भारतीय संस्कृति की सभ्यता का प्रतीक भी है।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र भटनागर ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा भारतीय संस्कृति की रक्षा है। पर्यावरण बिना मानव जीवन स्वस्थ नहीं रह सकता है इसलिए पौधारोपण सभी को करना चाहिए।पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश पप्पू जैन ने कहा कि भारतीय सभ्यता और संस्कृति में पौधों को देवी देवताओं के रूप में पूजा की जाती है जो पूरे विश्व में कहीं नहीं होता है। नमो ग्रुप प्रदेश अध्यक्ष रोशन वर्मा ने कहा कि युवा वर्ग पौधारोपण के कार्यक्रम को जीवन का कार्यक्षेत्र बनाएं ।पर्यावरण सेवा धरती की सबसे महान सेवा होती है ।क्योंकि पर्यावरण रहेगा तो मानव जीवन स्वस्थ रहेगा। पर्यावरण धरती का सबसे महत्वपूर्ण श्रृंगार होता है। इसके बिना धरती अधूरी रहती है । नेहरू पार्क में नेहरू पार्क में विभिन्न प्रजातियों के फल फूल के 11 पौधे सभी सदस्यों ने अलग-अलग स्थानों पर लगाएं और इनकी देखभाल का संकल्प भी लिया।इस अवसर पर पर भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र भटनागर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश पप्पू जैन, नमो ग्रुप प्रदेश अध्यक्ष रोशन वर्मा, प्रदेश मंत्री पं मनीष जोशी, महिलामोर्चा जिलाध्यक्ष मीनाक्षी यादव, उज्जैन संभाग प्रभारी रोहित शर्मा, जिला महामंत्री गणपतसिंह राजपूत, नीमच प्रभारी मनीष गोयल, जिला महामंत्री गौरव कदम, नगर अध्यक्ष योगेश बामनिया, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष दीपा कनिक, जिला सह प्रभारी शैलेन्द्र घेंघट, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सोनकर, जिला मंत्री मयूर मेहरा, नगर मंत्री राजेश चौहान, राहुल सेन, आईटी सह प्रभारी क्रिश पंवार, वार्ड 11 महामंत्री नमन यादव, भानु कदम, राहुल जोशी, राहुल खराड़ी, शुभम नामदेव, सन्नी कन्नौजिया आदि नमो ग्रुप के सदस्य उपस्थित थे।
0 Comments