कोरोना काल मे नमो ग्रुप की सेवाएं अदभुतThe services of Namo Group were amazing during the Corona period.

 कोरोना काल मे नमो ग्रुप की सेवाएं अदभुत

1 माह से लगातार किया जा रहा है निःशुल्क भोजन वितरण।

नीमच- जिले में एक संगठन ऐसा है जो लगतार स्वयं भोजन बनाकर निःशुल्क वितरण कर रहा है। 

नमो ग्रुप के प्रदेश अध्यक्ष रोशन वर्मा व महिलामोर्चा जिलाध्यक्ष मीनाक्षी यादव के नेतृत्व के 1 मई से लगतार टीम के सदस्यों द्वारा सेवाएं दी जा रही है।

नमो ग्रुप के प्रदेश अध्यक्ष रोशन वर्मा व महिलामोर्चा जिलाध्यक्ष मीनाक्षी यादव के नेतृत्व के 1 मई से लगतार टीम के सदस्यों द्वारा सेवाएं दी जा रही है।


टीम के सभी सदस्यों का जज़्बा ऐसा था कि जब कोरोना महामारी चरम पर थी उस दौरान नमो टीम मैदान में थी सरकारी हॉस्पिटल, झुग्गी झोपड़ी, व अन्य स्थानों पर कार्यकताओ द्वारा भोजन पैकेट वितरित किये गए।

नमो ग्रुप के प्रदेश अध्यक्ष रोशन वर्मा ने बताया कि पूरी टीम सेवा ही संकल्प के मंत्र को लेकर सेवा कार्य मे जुटी थी। वैश्विक महामारी के समय भी महिलामोर्चा हो या पुरुष दोनों ही सेवा कार्य मे जुटे थे    साथ ही जानकारी देते हुवे बताया कि इस महामारी के दौरान समाज सेवी नवीन जी अग्रवाल, अनिल जी दुआ, दिलीप जी छाजेड़, टीनू जी गोयल आदि समाज सेवियों ने संगठन को राशन संबंधी सहयोग किया।

महिलामोर्चा जिलाध्यक्ष मीनाक्षी यादव ने बताया कि पूरी टीम ने विकट परिस्थितियों में लगतार सेवा दी टीम के सदस्यों का जज्बा से सेवा कार्य सतत चला।। 

इस सेवा कार्य मे महिलामोर्चा नीमच प्रभारी आशा शर्मा, नगर अध्यक्ष योगेश बामनिया, महिलामोर्चा नगर अध्यक्ष दीपा कनिक, जिला उपाध्यक्ष आशा कुंगर, नगर महामंत्री नेहा अम्ब, जीरन तहसील उपाध्यक्ष विनोद पाटीदार, आईटी सेल प्रभारी अजय जैसवार, सह प्रभारी क्रिश पंवार, रजत कछावा, राहुल यादव, नमन यादव, अजयराज सिंह तंवर, राज बैरागी आदि कार्यकर्ता सेवा कार्य मे जुटे थे।

Post a Comment

0 Comments