महिला दिवस पर समाजसेवी स्नेहलता विजय शर्मा, पिंकी गहलोत, देवयानी शर्मा को मिला संभाग स्तरीय सम्मान
गजेन्द्र माहेश्वरी
नीमच :- रतलाम की संस्था मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संस्था द्वारा नीमच की स्नेहलता विजय शर्मा, देवयानी शर्मा और पिंकी गहलोत को उत्कृष्ट कार्यो के आधार पर सम्मानित किया गया। स्नेहलता शर्मा द्वारा कोविड-19 के कोरोना काल के दौरान जागरूकता के साथ प्रदेश कि 18 मार्च 2020 सर्व प्रथम आगे आकर मास्क, फिटकरी और जरूरतमंद तक भोजन इत्यादि पहुंचाने का कार्य किया गया।
लड़कियों को आत्मरक्षा गुर , मार्शल आर्ट का निःशुल्क कैंप लगाकर ट्रेनिंग देना रक्तदान करना पर्यावरण बचाओ अभियान के अंतर्गत 11 हजार से भी अधिक तुलसी ,नीम ,आंवला, जामुन, पीपल आदी पौधों का निजी खर्चे से वितरण करना और पक्षियों के लिए सुक्ला चारा और सकोरे देने की व्यवस्था कर जागरूकता संबंधित कार्यक्रम भी लगातार चला रही है। साथ ही देवयानी शर्मा ने कोरोना काल में चार माह तक नगर सुरक्षा समिति सदस्य बनकर नयागांव में निस्वार्थ सेवा प्रदान की ,देवयानी शर्मा प्रदेश की सबसे कम उम्र वाली युवा बालिका रही जिसमें मात्र 17 वर्ष की आयु में नगर सैनिक बन जनसेवा के साथ ही संस्था के सक्रिय भूमिका निभाने वाली समाजसेवी पिंकी गहलोत भी उनके उत्कृष्ट कार्य सेवा भावना को देखते हुए सम्मान संस्था के संभाग अध्यक्ष शबाना खान राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित सिसोदिया व पद्मश्री लीला जोशी के द्वारा प्रदान किया गया। साथ ही नीमच कि 10 से अधिक महिलाएं भी इसी आयोजन में प्रेमलता दुबे, सुनीता सोलंकी, निर्मला हाड़ा, लीला जोशी, पार्वती मोदी,टीना गहलोत, पुष्पा चौरसिया, चंदास सालविय आदि भी सम्मानित हुई। संस्था से जुड़ी पिंकी गहलोत ने बताया कि संभाग स्तरीय आयोजन में संभाग की मातृशक्तियों को सम्मानित किया गया।
जो निस्वार्थ भाव से सेवाएं प्रदान कर रही। हमारी संस्था द्वारा अलग-अलग शहरों में उज्जवल रतलाम, मन्दसौर, नीमच, जावरा से सवा सौ महिलाओं को सम्मानित किया। आयोजन में महिला अत्याचार, दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा से महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करवाना और महिला सशक्तिकरण और अनेक मुद्दों पर शबाना खान जी और मुख्य अतिथियों ने अपने विचार रखे साथ ही संस्था सदैव उन लोगों के साथ खड़ी है जो किसी भी प्रकार की प्रताड़ना का शिकार हुए हो संस्था का एक ही उद्देश्य जिले ही नहीं पूरे प्रदेश और देश में अपराधों को नियंत्रण करना आयोजन में सम्मानित होने वाली सभी जांबाज बालिकाओं और महिलाओं ने सम्मानित होने पर गौरवान्वित महसूस किया और संस्था का आभार व्यक्त किया।
Post a Comment