Top News

दुल्हन की तरह सज गया सिंगोली शहर"Singoli city adorned like a bride " Dabang Desh

 " दुल्हन की तरह सज गया सिंगोली शहर"

              गजेन्द्र माहेश्वरी

नीमच :- सिंगोली नगर में आगामी 11 तारीख गुरुवार को महाशिवरात्रि पर्व पर भूतभावन भगवान भोलेनाथ अपने लाव लश्कर के साथ सिंगोली शहर में भ्रमण पर निकलेंगे। बाबा के भक्तों द्वारा पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। उल्लेखनीय है कि उज्जैन शहर में निकलने वाली शाही सवारी की तर्ज पर सिंगोली में भी महाशिवरात्रि पर्व पर भोले बाबा की सवारी निकल रही है  जिसमें कई आकर्षक एवं रोचक धार्मिक आयोजन होंगे इनके लिए बाबा के भक्त पिछले दो महीनों से तैयारियों में जुटे हुए हैं। गुरुवार को निकलने वाली बाबा की सवारी के लिए लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शहर के सभी शिवालयों में रंग रोगन के साथ ही आकर्षक विद्युत सज्जा भी की गई है। जबकि पूरे शहर को केसरिया रंग की झंडियों व रंगीन रोशनी से सजाकर मुख्य सड़क मार्ग के किनारे और चौराहे की धार्मिक पोस्टरों से पाट दिया गया है । 

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित बाबा की सवारी में स्पेशल बैंड, लाइटिंग, डीजे, भस्म रमैया भक्त मंडली, अघोरी पार्टी, प्रसिद्ध ढोल, मस्का पार्टी ,हाथी, घोड़ों, के साथ ही बाहुबली झांकी ड्रोन से पुष्पा और बूंदी की मनमोहक आतिशबाजी मुख्य आकर्षक के केंद्र होंगे। गुरुवार 11 मार्च को भगवान भोलेनाथ स्थानीय भूतेश्वर महादेव मंदिर से दोपहर 12:15 बजे से सैकड़ों भक्तों की मौजूदगी में सिंगोली शहर भ्रमण पर निकलेंगे जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए नीमच रोड़ स्थित नंदेश्वर महादेव पहुंचेंगे जहां पर श्रद्धालुओं को महाप्रसादी वितरण किया जाएगा। महाशिवरात्रि पर आयोजित कार्यक्रम की एलईडी वॉल से सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। सवारी के आयोजन से जुड़े भक्तों ने कोविड-19 के लिए शासन-प्रशासन द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन करते हुए सभी से मास्क पहने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post