क्या सच में कृषि upaj mandi में aadhat चल रही है........? Dabang Desh

  क्या सच में कृषि upaj mandi में aadhat चल रही है........?

किसान ने लगाये गायत्री ट्रेडिंग पर आरोप सच्चाई ....... ?

गजेंन्द्र माहेश्वरी


नीमच :- कृषि उपज मंडियों में आढ़त प्रथा बन्द है तो फिर नीमच मंडी की क्यो चर्चा बार बार होती है बगैर आग जले धुंआ उठ नही सकता ......

नीमच कृषि उपज मंडी में एक किसान ने अपना दुखड़ा व्यक्त करते हुए सार्वजनिक रूप से मंडी व्यापारी पर को उपज बेचकर ठगा गया बताया है।

चर्चा में यह बात खुलकर सामने आई कि लहसुन मंडी में किसानों की उपज को ओने पोन दामों में किसान को झांसे में लेकर व्यापारियों के कुछ लोग घूमते रहते है ओर फसल खरीद लेते है,जब तक किसान को वास्तविक स्थिति का पता चलता है वह ठगा चुका होता है।

चर्चा में यह भी पता चला कि मंडी में होने वाले आढ़त ओर इसमे भागीदार लोगो की पूरी जानकारी मंडी कर्मचारियों और अधिकारी को हे लेकिन क्यो कार्यवाही नही हो पाती यह एक........?

अभी कुछ दिनों पहले मंडी में किसान को लेकर वीडियो भी वायरल हुआ था जिसकी जनचर्चा काफी हो रही है जिला कलेक्टर को पूरे मामले को संज्ञान में लेकर कृषि मंडी में किसानों को उपजी उपज का सही और वाजिब दाम मिले उसके लिये एक इलेक्ट्रॉनिक  बोर्ड जिसपर तत्कालीन के सभी उपज के दामों का सही सही विवरण कर प्रसारण करना  कि व्यवस्था कृषि मंडी नीमच से करवाई जावे ताकि कोई किसान ठगी का शिकार न हो ओर व्यापारियों और मंडी कर्मचारियों और अधिकारी पर कोई आरोप लगे।

जिला प्रशासन को इस और त्वरित कार्यवाही करने हेतु मंडी अधिकारी को निर्देशित करने की दरकार है ताकि अन्नदाता किसान को उसकी खून पसीने की खरी कमाई का वाजिब दाम प्राप्त हो सके।

Post a Comment

0 Comments