श्री किलेश्वर महादेव मन्दिर पर महाशिवरात्रि पर तीन दिनों तक चलेंगे धार्मिक अनुष्ठान, यज्ञ, विशेष पूजा -अर्चनाReligious rituals, yagyas, special prayers and prayers will be held for three days on Mahashivaratri at Shri Kileshwar Mahadev Temple Dabang Desh

 श्री किलेश्वर महादेव मन्दिर पर महाशिवरात्रि पर तीन दिनों तक चलेंगे धार्मिक अनुष्ठान, यज्ञ, विशेष पूजा -अर्चना

             गजेन्द्र माहेश्वरी

 नीमच :- महाशिवरात्रि पर्व को लेकर नीमच के महाकाल के नाम से मालवा मेवाड़ में प्रसिद्ध श्री किलेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार से तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन शुरू हो रहा है। कोरोनाकाल की वजह से मंदिर समिति द्वारा धार्मिक मेले का आयोजन निरस्त किया है। वहीं दूसरी ओर मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर खास तैयारियां की गई है। कल सुबह से लेकर देर रात तक भक्त चमत्कारिक शिवलिंग के दर्शन कर सकेंगे।

 त्रीदिवसीय धार्मिक अनुष्ठान, हवन, जलाभिषेक, विशेष आरती सहित तमाम धार्मिक आयोजन होंगे।

 श्री किलेश्वर महादेव मंदिर समिति के सचिव राजेंद्र गर्ग ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि महाशिवरात्रि पर मंदिर में आकर्षक सजावट की गई है। 

10,11,और 12 मार्च तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे। सुबह 9:00 से सुबह 11:00 बजे एवं दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे तक प्रतिदिन हवन होगा। भोलेनाथ के चमत्कारी शिवलिंग पर पाइप के जरिए जलाभिषेक किए जाने की व्यवस्था की गई है। कोरोना काल की वजह से भक्तों का गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित रखा गया है। प्रतिदिन शाम सात बजे विशेष आरती के बाद 

महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। मंदिर परिसर के पीछे स्थित

 आत्मविभोर करने वाला बगीचा बनकर तैयार हो चुका है यहां भक्तों का मन आनन्द किए जाने वाले फव्वारे और आकर्षक विद्युत साज - सज्जा कर दी गई है  शाम ढलते ही पूरा मंदिर परिसर दूधिया रोशनी में नहा उठेगा।


 चमत्कारीक है श्री किलेश्वर महादेव में स्थित शिवलिंग, दर्शन से दरिद्रता होती है दूर, लक्ष्मी होती है प्रसन्न ..

आचार्य पंडित विक्रम शर्मा शास्त्री के अनुसार श्री किलेश्वर महादेव मंदिर अति प्राचीन मंदिर है करीब 150 वर्ष पुराना मंदिर है। विशेषता है कि श्री किलेश्वर मंदिर में शिव के द्वार आया हर भक्त खाली हाथ नहीं लौटता। उसकी मनोकामना और मन्नतें जरूर पूरी होती है। भगवान भोलेनाथ महाशिवरात्रि पर सभी भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। ॐ महादेवाय नमः मंत्र का जाप करते हुए शिवलिंग की आराधना से शिव तो प्रसन्न होते ही हैं साथ ही मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। जिससे घर में वैभव में बढ़ोतरी होती है। भोले की पूजा से लक्ष्मी और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।


 सेनीटाइजर और मास्क की व्यवस्था, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ..

.

 महाशिवरात्रि पर श्री किलेश्वर महादेव मंदिर में कोरोना गार्ड गाइडलाइन का मंदिर परिसर में विशेष ध्यान रखा गया है। सोशल डिस्टेंसिंग के लिए दो गज की दूरी पर दर्शनार्थियों के लिए गोले बनाए गए हैं  वही हैंडवांस और सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है।


 इस वर्ष महाशिवरात्रि के दिन बन रहा है शिव yog

 महाशिवरात्रि 2021 के दिन ग्रहों का अच्छा yog बन रहा है। ज्योतिष गणना के अनुसार, महाशिवरात्रि पर शिव yog त्रयोदशी, युक्ता, चतुर्दशी के साथ घनिष्ठा नक्षत्र होगा और चंद्रमा मकर राशि में विराजमान रहेंगे। महाशिवरात्रि पर इस वर्ष एक विशेष शुभ संयोग बन रहा है,जो इस शिवरात्रि की महिमा में वृद्धि करता है। इस वर्ष महाशिवरात्रि के दिन शिव yog बन रहा है जो भगवान शिव के दर्शन भक्तों के लिए अत्यंत ही लाभकारी होंगे।

Post a Comment

0 Comments