Top News

सांसद श्री गुप्ता वह विधायक श्री मारू रामपुरा व कुकड़ेश्वर में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन करेंगेMP Shri Gupta, he will inaugurate development works and land worship in MLA Shri Maru Rampura and Kukdeshwar Dabang Desh

 सांसद श्री गुप्ता वह विधायक श्री मारू रामपुरा व कुकड़ेश्वर में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन करेंगे

               गजेन्द्र माहेश्वरी

नीमच :- मनासा विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत सांसद श्री सुधीर गुप्ता और विधायक श्री अनिरुद्ध (माधव) मारू 6  मार्च 21 शनिवार को रामपुरा और कुकड़ेश्वर नगर परिषद में आयोजित समारोह में सहभागिता करेंगे। वह यहां 02 करोड 64 लाख 34 हजार के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन करेंगे। इसमें 173. 57 लाख के विकास कार्य रामपुरा वह 90.77 लाख के विकास कार्य कुकड़ेश्वर के शामिल है। दोपहर 2:00 बजे विधायक श्री मारू एवं सांसद श्री गुप्ता कुकड़ेश्वर पहुंचेंगे यहां पवन पाटीदार जिला अध्यक्ष भाजपा, बंशीलाल राठौर जिला महामंत्री भाजपा,

 समरथमल पटवा पूर्व अध्यक्ष न.प. कुकड़ेश्वर,मदनलाल रावत भाजपा मंडल अध्यक्ष कुकड़ेश्वर, मनीष कुमार जैन अनुविभागीय अधिकारी मनासा, प्रमोद कुमार तोषनीवाल परियोजना अधिकारी डूडा की उपस्थिति में कार्यक्रम होगा। यहां 90लाख77 हजार के विकास कार्य का लोकार्पण किया जाएगा। इसमें पर्यटन विभाग द्वारा स्वीकृत 86 लाख का सामुदायिक भवन व नवीन ट्रैक्टर लागत 4.77लाख का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद दोपहर 3:00 बजे रामपुरा में समारोह का आयोजन होगा। यहां 49 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 01 करोड़ 24 लाख 57 हजार के विकास कार्यो का भूमिपूजन करेंगे।

 उक्त कार्यक्रम में पवन पाटीदार जिला अध्यक्ष भाजपा, मदनलाल राठौर केंद्रीय खाद्य एंव नागरिक आपूर्ति निगम संचालक ,बंशीलाल राठौड़ जिला महामंत्री भाजपा,गोपाल गुर्जर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामपुरा, मनीष कुमार जैन अनुविभागीय अधिकारी मनासा, प्रमोद कुमार तोषनीवाल परियोजना अधिकारी डूडा की उपस्थिति में कार्यक्रम होगा।

 # रामपुरा के लोकार्पण एवं भूमि पूजन :-

 लोकार्पण

1. 03 नवीन कचरा वाहन 26 लाख   2.अरावली पर्वत पर गणेश मंदिर तक सीसी निर्माण 16 लाख

3. बड़ा अस्तर के सामने सीसी रोड निर्माण कार्य 07 लाख

 कुल लागत 49 लाख 

भूमि पूजन

1 नवीन कार्यालय भवन निर्माण 119.77 लाख

2.ईश्वरसिंह सिसोदिया से हनुमान मंदिर तक सीसी रोड निर्माण 02.14 लाख

3. कलीगर गली एवं बागवान गली में सीसी रोड 02.66 लाख

कुल लागत 49 लाख

 कुकड़ेश्वर के लोकार्पण

1. सामुदायिक भवन (पर्यटन विभाग मध्यप्रदेश द्वारा निर्मित) 86 लाख  2.नवीन ट्रैक्टर पूजन 04.77 लाख कुल लागत 90.77 लाख

Post a Comment

Previous Post Next Post