Top News

सिंगोली में आयोजित हुआ मिशन नगरोदय कार्यक्रम,जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी"Mission Nagarodaya program organized in Singoli, information given about public welfare schemes "Dabang Desh

  सिंगोली में आयोजित हुआ मिशन नगरोदय कार्यक्रम,जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी"

              गजेन्द्र माहेश्वरी

नीमच :- सिंगोली मैं सामुदायिक भवन पर शुक्रवार शाम नगरोदय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी अब्दुल रहुफ खान सहित उपस्थित अतिथियों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के शुभारंभ में अतिथियों ने मा सरस्वती के साथ ही महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल और सुभाषचंद्र बोस के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के बाद कन्या पूजन किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ साथ प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत हितग्राहियों को द्वितीय किस्त की राशि के स्वीकृति पत्र और प्रधानमंत्री स्व निधि के स्वीकृति पत्रों के वितरण के साथ ही नगर पालिका के आगामी 5 वर्षों के रोडमैप का भी विमोचन किया गया।

 दोपहर 3  बजे बाद शुरू हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष गोपाललाल धाकड़,पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक सोनी विक्रम, नगर भाजपा अध्यक्ष निशा जोशी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजकुमार मेहता, मंडल उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़,नगर महामंत्री सुरेश जैन बगड़ा, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती सुनीता महेश्वरी, ओमप्रकाश पाराशर और प्रशांत पालीवाल सहित उपयंत्री अंकित माझी, कपिल राजावत, दिलीप जोशी, स्वच्छता पर्यवेक्षक बंसीलालबंद, राकेश पटेल, अब्दुल फारुख खान, सोनू तिवारी, आशीष कोठारी, मंगल सोनी और गणमान्य नागरिकों व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य  Rajesh joshi ने किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post