Top News

वार्ड 30 में परेशानियों के अम्बार के बिच आप का जनसंवाद vaard 30 mein pareshaaniyon ke ambaar ke bich aap ka janasanvaad Dabang Desh

क्या जलकुम्भी से युक्त नाले ही विकास का परिचायक ? -अग्रवाल


वार्ड 30 में  परेशानियों  के अम्बार के बिच आप का जनसंवाद


नीमच,11 मार्च।  भाजपा निरन्तर लम्बे समय से प्रदेश में शासन कर रही है और मुख्यमंत्री शिवराज चौहान प्रत्येक मंच से विकास की बात करते है और प्रदेश को अग्रणी प्रदेशो में शुमार होने का दावा करते है उसी तर्ज पर पिछले 5 सालो से नगरीय क्षेत्र में भी भाजपा नित सरकार काबिज हुई थी और नेतृत्वकर्ता ने विकास के दावे किये लेकिन उन दावों में कितनी सच्चाई है यह स्वतः ही नगरपलिका की वैध कॉलोनी स्कीम नंबर 34 में जाकर देखि जा सकती है की किस प्रकार से प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं नीमच नगरपलिका परिषद् अध्यक्ष्य ने जनता के साथ विकास के नाम से छल किया है उक्त आरोप लगाते हुए आप के क्षेत्रीय संगठन सचिव नवीन कुमार अग्रवाल ने वार्ड 30 में स्थित स्कीम नंबर 34 में आम जन से जनसंवाद में वहा की समस्याओ को सुनकर एवं निरिक्षण कर  कही की क्या मात्र जलकुम्भी से युक्त नाले ही भाजपा के लिए विकास के परिचायक है ?

       आप के वार्ड प्रभारी दिनेश श्रीवास्तव ने जानकारी में बताया की वार्ड 30 में आम  जन से संवाद करने पर जो प्रमुख समस्याए सामने आई उसमे प्रमुखता से कॉलोनी के पास से गुजरने वाले नाले की  समस्या है जिसमे जलकुम्भी उग आयी है और पहली बारिश होने पर उसके कारन सम्पूर्ण कॉलोनी में जल भराव की स्थिति निर्मित हो जाती है साथ ही प्रतिदिन जहरीले जानवर सांयकाल के समय घरो तक विचरण करने लग जाते  है जिससे घर के बहार निकलना मुश्किल हो जाता है इस समस्या का निदान नाले किनारे बाऊंड्रीवाल बनाकर किया जा सकता है जिससे रहवासियों को  राहत मिलेंगी। इसी प्रकार से कॉलोनी में आधे हिस्से में सीवर लाइन की खुदाई होने से सड़के नदारद हो गयी है और उसमे गड्डे हो गए है ,सफाई अनियमित समय से होती है ,पानी की समस्या है बगीचों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं है। उक्त समस्याओ से आप साथियो को आम जन ने रूबरू करवाया जिसे आप साथियो ने स्वयं भी देखकर भाजपा के विकास पर प्रश्नचिन्ह लगाया ?

         आप की जान संवाद यात्रा में दिनेश चंद लोहार ,लविश कनोजिया ,राजिंदर कौर ,पुष्पेन्द्रसिंह राठौर ,विनोद कुमार जैन ,चंद्रेश सेन ,अशोक सागर ,अनिल पिपलादिया (फौजी) ,सुनील जैन ,बालचंद वर्मा एवं अन्य आप साथियो ने  उपस्थित रहकर आम जन से जनसंवाद किया एवं समस्याओ के निराकरण तक संघर्ष करने का वादा किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post