Top News

गाँव की थीम पर सजा ‘धरोहर’, दादा-दादी और नाना-नानी ने ताजा कीं बचपन की यादें A village-themed 'heritage' was decorated; grandparents brought back childhood memories.

प्रकाश साहू दबंग देश 

नरसिंहगढ़। भंडारी किड्ज़ द्वारा 24 अक्टूबर को ग्रैंडपेरेंट्स डे के अवसर पर ‘धरोहर’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। गाँव की थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में पारंपरिक वेशभूषा, ग्रामीण परिवेश और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।



कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर चिन्मय भंडारी एवं प्रिंसिपल वैशाली भंडारी की उपस्थिति में बच्चों ने विभिन्न गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं। गाँव की संस्कृति और परंपराओं को दर्शाती बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।

कार्यक्रम के दौरान दादा-दादी और नाना-नानी के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन भी किया गया, जिसमें उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गाँव की थीम और पारंपरिक माहौल ने उन्हें अपने बचपन और पुरानी यादों को फिर से जीने का अवसर दिया।

‘धरोहर’ का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों से जोड़ना तथा दादा-दादी और नाना-नानी के अमूल्य योगदान का सम्मान करना रहा। यह आयोजन खुशियों, अपनत्व और यादगार पलों के साथ संपन्न हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post