Top News

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत लोगों ने दी परीक्षा People took the exam under the Ullas Navbharat Literacy Program.

 प्रकाश साहू दबंग देश 

नरसिंहगढ़। राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत राजगढ़ जिले के विकासखंड नरसिंहगढ़ में संकुल कन्या नरसिंहगढ़ में महिला 352 ओर पुरुषों की संख्या 202 कुल 554 लोगों ने साक्षरता परीक्षा में सहभागिता की कार्यक्रम का उद्देश्य असाक्षर लोगों को साक्षर बनाकर समाज में निरक्षता का कलंक मिटाना है कलेक्टर डॉक्टर गिरीश मिश्रा के आदेश तथा जिला पंचायत राजगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इच्छित गड़पाल के मार्गदर्शन एवं जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी के.एन. गुप्ता के नेतृत्व में जिले में साक्षरता कार्यक्रम संचालित हो रहा है।


विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार गवली एवं विकासखंड समन्वयक सुरेन्द्र सिंह भदौरिया एवं सह समन्वयक राहुल पारासर संकुल प्राचार्य कमल सिंह ग्वाटिया सी ए सी भूपेंद्र कुमार मिश्रा साक्षरता संकुल समन्वयक ममता चंदेल द्वारा कई सामाजिक चेतना केदो का अवलोकन किया गया। 

समन्वयक भदौरिया द्वारा बताया गया कि साक्षरता कार्यक्रम में सभी को मिलकर असाक्षरों को शिक्षित करने का प्रयास करना चाहिए ताकि देश और प्रदेश में निरक्षरता का कलंक मिटाया जा सके विकासखंड सह समन्वयक राहुल पारासर द्वारा भी कई सामाजिक चेतना केदो का अवलोकन किया गया। संकुल केंद्र कन्या नरसिंहगढ़ अंतर्गत कई 24, प्राथमिक व 10 माध्यमिक विद्यालयों में सामाजिक चेतना केंद्र पर परीक्षा का संचालन किया गया सभी परीक्षा केंद्रो पर संकुल समन्वय श्रीमती ममता चंदेल द्वारा उपस्थिति दर्ज की गई। इस कार्यक्रम मै संकुल केंद्र कन्या नरसिंहगढ़ अंतर्गत सभी शिक्षक स्टॉफ ने बड़ चढ़कर भाग लिया।


Post a Comment

Previous Post Next Post