जगह जगह खड़े हो रहे दोपहिया वाहन
नाहरू मोहम्मद दबंग देश
जावरा। शासकीय चिकित्सालय जावरा में प्रतिदिन शहर सहित जिले की सबसे बड़ी तहसील होने चलते आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। मरीजों को लेकर 108 एंबुलेंस के अलावा ऑटो रिक्शा और निजी वाहन भी अस्पताल आते है। वहीं मरीजों के परिजन दोपहिया वाहन लेकर पहुंचते है।
परिसर में पार्किंग के लिए व्यवस्थित इंतजाम नहीं होने से लोग जहां जगह मिलती है, वहीं वाहन खड़े कर देते है। इसका सबसे ज्यादा असर चिकित्सालय के मुख्य द्वार और मरीजों के आने जाने में पड़ता है। चिकित्सालय परिसर में वाहनों की बढ़ती संख्या के बावजूद पार्किंग व्यवस्था को लेकर ठोस कार्यवाही जरूरी है।चिकित्सालय परिसर में ऐसी व्यवस्था करना जरूरी है कि आपातकालीन मरीज को लेकर आने वाली एंबुलेंस सीधे प्रवेश द्वार तक पहुंच सके। पार्किंग के लिए अस्पताल प्रशासन ने पूर्व में टेंडर निकाले किंतु पार्किंग टेंडर लेने के लिए किसी ने रुचि भी नहीं दिखाई।
इनका कहना है
पार्किंग के लिए दो बार टेंडर निकाले गए थे परंतु किसी ने टेंडर नहीं डाले हैं। वरिष्ठ कार्यालय से चर्चा कर एक बार फिर टेंडर निकाले जाएंगे और व्यवस्था को सही करवाया जाएगा।
*डॉ. दीपक पालड़िया, प्रभारी सिविल अस्पताल*

Post a Comment