Top News

सड़क निर्माण और आधुनिक खेती से ग्रामीणों का हो रहा विकास– विधायक रघुवंशी Villagers are witnessing development through road construction and modern farming – MLA Raghuvanshi

 

दबंग देश अनिल शर्मा गंजबासौदा 

गंजबासौदा। विकसित भारत निर्माण के लिए चौमुखी विकास किया जा रहा है। जिसमें ग्रामीण एवं किसान विकास पर प्रमुखता से जोर दिया जा रहा है। कृषि प्रधान भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न प्रयास किये जा रहे हैं। जिसमें किसानों को आधुनिक एवं उन्नत खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए सरकार तमाम प्रकार की योजनाएं संचालित कर रही है। किसानों को प्रशिक्षण भी दे रही है। जिसको लेकर ग्रामीण अंचलों में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। जिससे ग्रामीण अंचल मुख्य सड़कों और शहरों से लगातार जोड़ते जा रहे हैं। जो भारत की ग्रामीण विकास की इबारत लिखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है


उक्त उद्गार गंजबासौदा विधायक हरि सिंह रघुवंशी ने सड़क निर्माण भूमि पूजन कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। गंजबासौदा हरि सिंह रघुवंशी ने ग्राम पवई से ग्राम हिरनोंदा के लिए आधा किलोमीटर लंबी सड़क का भूमि पूजन किया। इस सड़क का साढ़े 43 लाख रुपए की लागत से निर्माण किया जाएगा। वहीं विधायक हरि सिंह रघुवंशी ने ग्राम करारी से करौंदा खुर्द की तीन किलोमीटर लंबी सड़क का भूमि पूजन किया। इस सड़क का निर्माण 3 करोड़ 36 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। जिसको लेकर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधायक हरि सिंह रघुवंशी का आभार माना

Post a Comment

Previous Post Next Post